Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*५ अक्टूबर २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – आश्विन (क्वार)।
पक्ष – कृष्ण।
ऋतु – शरद।
दिन – बृहस्पतिवार।
तिथि – षष्ठी दिन – ०९:०२ मि. तक उपरांत सप्तमी।
नक्षत्र – मृगशिरा रात्रि – ११:३८ मि. तक उपरांत आर्द्रा।
योग – व्यतिपात दिन – १०:४३ मि. तक उपरांत वरीयान।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की दिन – ०९:०२ मि. से रात्रि – ०९:१५ मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष दिन – ११:१३ मि. तक उपरांत मिथुन।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – हस्त।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०१:३१ मि. से ०३:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:१२ मि.।
सूर्यास्त – ०५:५६ मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

*आज विशेष -* *सप्तमी श्राद्ध,भद्रा स्वर्ग की दिन – ०९:०२ मि. से रात्रि – ०९:१५ मि. तक,रवियोग रात्रि – ११:३८ मि. तक।*

*कल विशेष -* *अष्टमी श्राद्ध,जीवत्पुत्रिका व्रत,जीमूतवाहन पूजन,गया मध्याष्टमी श्राद्ध,महालक्ष्मी व्रत पूजा अनुष्ठान समाप्ति,चन्द्रोदय रात्रि – ११:१२ मि. पर,सर्वार्थ सिद्धियोग रात्रि – ०१:०१ मि. से।*

*पितृपक्ष में विशेष -* *आयु: पुत्रान् यश: स्वर्गं कीर्तिं पुष्टिं बलं श्रियम्।*
*पशून सौख्यं धनं धान्यं प्राप्नुयात् पितृ पूजनात्।।*
*अर्थात् -पितृपक्ष में जो अपने पितरों (पूर्वजों) की पूजा एवं पितरों के निमित्त दान करते हैं वह आयु,पुत्र,यश,स्वर्ग,कीर्ति,पुष्टि,बल,लक्ष्मी,पशु,सुख,धन,धान्य को पर्याप्त रूप में प्राप्त करता है।*

राशिफल

मेष राशि – आज अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

वृष राशि – आज पारिवारिक सुख व धन में वृद्धि का संयोग है। वाणी पर संयम रखें। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। आज कहीं से रुका धन मिलने का योग है। नौकरी में पदोन्नति का अवसर है।

मिथुन राशि – आज निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। अपनी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में उन्नति मिलने की संभावना है।

कर्क राशि – आज अपने जीवन को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि – आज व्यस्त रहें, मस्त रहें। दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहें। खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। आज खुश खबरी मिलने का दिन है।

कन्या राशि – आज दूसरों की बातों पर जल्दी विश्वास न करें। आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं, पर आप को लोगों से निराशा जनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि – आज आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।

धनु राशि – आज क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दें। समय पर संभल जायें। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।

मकर राशि – आज घर गृहस्थी की भागदौड़ में व्यस्त रहेंगे। अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करें। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

कुम्भ राशि – आज दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन-सहन बदलने का प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।

मीन राशि – आज अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज-सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक व मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Check Also

उत्तराखंड :मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (15 मार्च 2025) देहरादून। उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-