*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*३ अक्टूबर २०२३*
सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – आश्विन (क्वार)।
पक्ष – कृष्ण।
ऋतु – शरद।
दिन – मंगलवार।
तिथि – चतुर्थी दिन – ०९:४३ मि. तक उपरांत पंचमी।
नक्षत्र – कृत्तिका रात्रि – १०:२६ मि. तक उपरांत रोहिणी।
योग – वज्र दिन – ०१:२१ मि. तक उपरांत सिद्धि।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – हस्त।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०३:०१ मि. से ०४:३१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:१० मि.।
सूर्यास्त – ०५:५८ मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।
*आज विशेष -* *पंचमी श्राद्ध,सर्वार्थ सिद्धियोग रात्रि – १०:२६ मि. तक,स्थायी जययोग दिन – ०९:४३ मि. तक।*
*कल विशेष -* *षष्ठी श्राद्ध,चन्द्रषष्ठी व्रत चंद्रोदय व्यापिनी चन्द्रोदय रात्रि – ०९:२४ मि. पर,सर्वार्थ सिद्धियोग पूरे दिन रात,रवियोग रात्रि – १०:४८ मि. से।*
*पितृपक्ष में विशेष -* *आयु: पुत्रान् यश: स्वर्गं कीर्तिं पुष्टिं बलं श्रियम्।*
*पशून सौख्यं धनं धान्यं प्राप्नुयात् पितृ पूजनात्।।*
*अर्थात् -पितृपक्ष में जो अपने पितरों (पूर्वजों) की पूजा एवं पितरों के निमित्त दान करते हैं वह आयु,पुत्र,यश,स्वर्ग,कीर्ति,पुष्टि,बल,लक्ष्मी,पशु,सुख,धन,धान्य को पर्याप्त रूप में प्राप्त करता है।*
राशिफल
मेष राशि – आज शीघ्रता में फैसला लेने से बचें। रुके कार्यों में गति आ सकती है। सुख साधनों पर अधिक खर्च संभव हैं। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बना सकते हैं, पुराना लेन-देन होगा।
वृष राशि – आज व्यवसाय लाभ संभव है।नई योजना लागू हो सकती है। व्यस्तता के चलते स्वास्थ बिगड़ सकता हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। अपनों से संबंध में कड़वाहट आ सकती है। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि – आज मन को शांत एवं संयत रखें।अस्थिरता के कारण फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे। अपने क्रोध पर अंकुश रखें। अपने संबंधों के कारण रुके कार्य को गति मिलेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। संतों का सान्निध्य मिलेगा।
कर्क राशि – आज आकस्मिक धन लाभ संभव है। किसी बड़े निवेश से लाभ मिलेगा।व्यापार-व्यवसाय को नई ऊंचाई मिलेगी। विरोधी सक्रिय होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। संतान सुख संभव है।
सिंह राशि – आज नौकरी पेशा लोगों के लिए समय शुभ है। पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दांत संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे। पिता के साथ किसी महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।
कन्या राशि – आज अटके काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। मौज-मस्ती में समय व धन खर्च होगा।
तुला राशि – आज मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। संतान की उन्नति से प्रसन्न होंगे। अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव हैं। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते है। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ कमजोर रहेगा।
वृश्चिक राशि – आज क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी लाभकारी अवसर की तलाश में हैं। नए व्यापारिक सौदे लाभ देंगे। नए मित्र बनेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह प्रस्ताव सफल होंगे। बहनों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि – आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक विवाद को आपस में ही हल करें। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा। अपने अधिकारियों से संबंधों में नजदीकियां आयगी। जीवन संगिनी का साथ मिलेगा।
मकर राशि – आज मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे सतर्कता से समय व्यतीत करें। किसी रोग से पीडि़त हो सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। भवन परिवर्तन संभव हैं।
कुम्भ राशि – आज स्वयं के सम्पर्क का लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा।
मीन राशि – आज यात्रा के योग बन रहे है। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। परीक्षार्थी सफल होंगे। अपने व्यवहार से अधीनस्थों को प्रसन्न रखेंगे। घरेलू विवाद के कारण तनाव हो सकता है।
*।।ऊँ जगत: पितरौ वन्दे।।*
आरंभ हो चुके इस पितृपक्ष में पितरों के कल्याणार्थ श्रीबज्रांग संस्कृत विद्यालय में नित्य श्री गीता जी,गजेंद्र मोक्ष,भगवान नारायण का वैदिक मंत्र पुरुषसूक्त एवं *पितृसूक्त* का पाठ पितरों के निमित्त किया जायेगा।
अपने मृत मातापिता एवं पूर्वजों के कल्याण हेतु तथा *पितृदोष* निवारण के लिए जो भी इसमें भाग लेना चाहते हैं वे अपना नाम गोत्र एवं दक्षिणा – ११००/- मेरे 9956629515 नंबर पर गूगल पे,फोन पे,पेटियम करें और स्क्रीन साट भेजे।
।।सबका मंगल हो।।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871