Breaking News

लखनऊ: आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री को इस अंदाज में दी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी श्रद्धांजलि, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (02 अक्टूबर 2023)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आजादी के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के आंदोलन ने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री को भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ साथ वह भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अनुयायी रहे। जय जवान जय किसान का नारा देकर उन्होंने एक मिसाल कायम की।

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश उन्हें श्रद्धा के साथ स्मरण कर रहा है। सत्य और अहिंसा के साथ ही पूज्य बापू ने देश में स्वच्छता आंदोलन पर भी जोर दिया था। उनकी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में स्चछांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें स्मरण किया जा रहा है। आज हम उनके नेतृत्व में लड़े गए स्वतंत्रता आंदोलन और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के उनके कामों को भी याद कर रहे हैं।

Check Also

रामनगर रोड ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़की कांग्रेस, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  रामनगर रोड स्थित रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-