Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*२ अक्टूबर २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – आश्विन (क्वार)।
पक्ष – कृष्ण।
ऋतु – शरद।
दिन – सोमवार।
तिथि – तृतीया दिन – १०:४६ मि. तक उपरांत चतुर्थी।
नक्षत्र – भरणी रात्रि – १०:३३ मि. तक उपरांत कृत्तिका।
योग – हर्षण दिन – ०३:१४ मि. तक उपरांत वज्र।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की दिन – १०:४६ मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मेष।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – हस्त।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १०:३१ मि. से १२:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:०९ मि.।
सूर्यास्त – ०५:५९ मि.।
व्रत – श्रीगणेश चतुर्थी।
पर्व – कुछ नहीं।

*आज विशेष -* *श्रीगणेश चतुर्थी व्रत,चतुर्थी का श्राद्ध,भरणी श्राद्ध आज श्राद्ध करने से गया में श्राद्ध करने का फल प्राप्त होता है,लालबहादुर शास्त्री जी व मोहनदास कर्मचन्द गांधी की जयंती,भद्रा स्वर्ग की दिन – १०:४६ मि. तक।*

*कल विशेष -* *पंचमी श्राद्ध,सर्वार्थ सिद्धियोग रात्रि – १०:२६ मि. तक,स्थायी जययोग दिन – ०९:४३ मि. तक।*

*पितृपक्ष में विशेष -* *आयु: पुत्रान् यश: स्वर्गं कीर्तिं पुष्टिं बलं श्रियम्।*
*पशून सौख्यं धनं धान्यं प्राप्नुयात् पितृ पूजनात्।।*
*अर्थात् -पितृपक्ष में जो अपने पितरों (पूर्वजों) की पूजा करते हैं वह आयु,पुत्र,यश,स्वर्ग,कीर्ति,पुष्टि,बल,लक्ष्मी,पशु,सुख,धन,धान्य को पर्याप्त रूप में प्राप्त करता है।*

राशिफल

मेष राशि – आज दिन ठीक रहेगा। व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी।तनाव से मुक्त रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। भाईयों के साथ संबंध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।

वृष राशि – आज आप किसी पर भी विश्वास न करें अन्यथा आप के साथ धोखा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। पिता के साथ वाद विवाद संभव है। शांति से समय व्यतीत करें।

मिथुन राशि – आज आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। विवाह चर्चा सफल होगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। बीमारी में पैसा लगेगा। भूमि-भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे।

कर्क राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। जीवनसाथी से गलतफहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते हैं। समय रहते काम पूरे करें। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भवन निर्माण को ले कर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है।

सिंह राशि – आज समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना पड़ सकता है। पारिवारिक जनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यों से नाराज होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है।

कन्या राशि – आज दिन उत्तम है परन्तु कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लें, फिर निर्णय करें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा।

तुला राशि – आज यश कीर्ति में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय होंगे, सतर्क रहें। व्यवसाय में लाभ संभव है। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते है। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशि – आज दिन ठीक नहीं है। आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। पारिवारिक क्लेश होगा।

धनु राशि – आज कार्य क्षेत्र में उन्नति बढ़ाने वाले प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि-भवन से संबंधित मामले सुलझ सकते है। मकान के पुन: निर्माण में धन खर्च होगा। किसी विशेषजन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। वाहन क्रय करने का मन होगा।

मकर राशि – आज सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। शेयर में निवेश से बचें। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है।

कुम्भ राशि – आज दिन ठीक नहीं है।आप अपने काम से संतुष्ट नहीं है। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा। कार्य विस्तार के योग है।

मीन राशि – आज कारोबार को नई सफलता मिलेगी। पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग है। पूंजी निवेश में विचार-विमर्श करें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

।।ऊँ जगत: पितरौ वन्दे।।*
आरंभ हो रहे पितृपक्ष में पितरों के कल्याणार्थ श्रीबज्रांग संस्कृत विद्यालय में नित्य श्री गीता जी,गजेंद्र मोक्ष,भगवान नारायण का वैदिक मंत्र पुरुषसूक्त एवं *पितृसूक्त* का पाठ पितरों के निमित्त किया जायेगा।
अपने मृत मातापिता एवं पूर्वजों के कल्याण हेतु तथा *पितृदोष* निवारण के लिए जो भी इसमें भाग लेना चाहते हैं वे अपना नाम गोत्र एवं दक्षिणा – ११००/- मेरे 9956629515 नंबर पर गूगल पे,फोन पे,पेटियम करें और स्क्रीन साट भेजे।
।।सबका मंगल हो।।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”

Check Also

खास खबर :16 मार्च से 15 मई तक रामनगर काशीपुर के बीच ट्रेन संचालन निरस्त रहेगा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो( 13 मार्च 2025) काशीपुर। रामनगर काशीपुर के बीच …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-