Breaking News

ब्रेकिंग: ज्वैलर्स की दुकान से 25 करोड़ की ज्वैलरी चोरी,छत काटकर घुसे चोर, देखिये वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2023)

नयी दिल्ली। अज्ञात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक ज्वैलर्स की दुकान से 25 करोड़ रुपए की ज्वैलरी चोरी कर ली। इतनी बड़ी चोरी की घटना से सनसनी मच गई।

चोरी की यह घटना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंगपुरा में ज्वेलर्स शोरूम में हुई है। शोरूम मालिकों के मुताबिक, चोरों ने दुकान में रखी 20 से 25 करोड़ रुपये के हीरे और सोने की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया।

जंगपुरा स्थित जिस शोरूम में ये वारदात हुई है  वह उमराव सिंह और महावीर प्रसाद जैन का शोरूम है। शोरूम मालिक ने बताया कि दुकान में हीरे और सोने के 20 से 25 करोड़ रुपये की ज्वेलरी रखी हुई थी। सोमवार को जंगपुरा का मार्केट बंद रहता है। इसलिए रविवार को शोरूम बंद करने के बाद जब वह आज सुबह शोरूम पहुंचे तो वहां की हालत देखकर  उनके होश उड़ गए।

शोरूम मालिक के अनुसार दुकान पर  रखी  सारी ज्वैलरी गायब थी।  उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर आनन फानन पुलिस पहुंच गई । पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। दुकान की छत का रास्ता कटा हुआ था। चोर उसी रास्ते से दुकान में घुसे होंगे। शोरूम स्वामी ने बताया कि चोरी गई ज्वैलरी में हीरे और सोने के आभूषण थे।

Check Also

काशीपुर :गलवलिया इस्पात उद्योग की 4.11 करोड़ रुपये वापसी मांग खारिज, उपभोक्ता मंच ने याचिका की अस्वीकार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर। गलवलिया इस्पात उद्योग प्राइवेट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-