@शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2023)
काशीपुर। गाजियाबाद के डासना मंदिर और पंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी के शिष्य यति स्वरूपानंद सरस्वती इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वह यहां देवभूमि उत्तराखंड शुद्धिकरण अभियान के तहत विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं।
काशीपुर पहुंचे यति रामस्वरूपानंद सरस्वती से शब्द दूत ने अनेक मुद्दों पर बातचीत की। देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस देश को हिंदू राष्ट्र सिर्फ योगी आदित्यनाथ ही बना सकते हैं। यहां तक कि मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद भी नहीं।
यति रामस्वरूपानंद सरस्वती ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए लव जिहाद एवं लैंड जिहाद कार्यवाही की है। उत्तराखंड देवभूमि है एवं सनातन का उद्गम स्थल है और करोड़ों सनातनियों के लिए पूज्य और वंदनीय भूमि है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड के मूल देवभूमि के स्वरूप को बिगाड़ने के लिए देवभूमि को अपवित्र एवं कलंकित करने का कार्य किया रहा है । जिससे सनातन के मानने वालों में गहरी पीड़ा एवं वेदना है देवभूमि उत्तराखंड को बचाने के लिए देवभूमि के अंदर जिहाद पर पूर्ण प्रतिबंध लगता अति आवश्यक है । साथ ही मजार मस्जिद और मदरसों को देवभूमि से तुरंत हटाया जाना अति आवश्यक है । सम्पूर्ण राजनैतिक व्यवस्था, पुलिस प्रशासन इस तमाशे को देख रही है और इसका पूर्ण आनंद ले रही है। उन्होंने इस बात पर नाराज़गी जताई कि कभी भी ना तो हिन्दुओं की रक्षा हुई और ना ही कभी हिन्दुओं को न्याय मिला।
यति रामस्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि सूबे की हिंदुत्ववादी सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हमारी व्यथा को सुनकर हमारे विश्वास को बचाएंगे और उत्तराखंड की संस्कृति सभ्यता और बहन बेटियों की रक्षा तथा मठ मंदिरों की रक्षा हो सकेगी और उत्तराखंड बच पाएगा। और हमे आत्मदाह करने पर मजबूर नहीं होना पड़ेगा।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

