Breaking News

हल्द्वानी :सत्रह फीट लंबा अजगर खेत में मिला,वन विभाग ने किया रेस्क्यू, देखिए वीडियो

तीन साल के कुत्ते को निगल कर खेत में पड़ा था विशालकाय अजगर

@शब्द दूत ब्यूरो (25 सितम्बर 2023)

हल्द्वानी । वन प्रभाग के नन्धौर रेंज में 17 फीट लम्बे का अजगर रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर छोड़ा गया। भूपाल सिंह मेहता, वन क्षेत्राधिकारी, नन्धौर, हल्द्वानी वन प्रभाग ने बताया कि  अजगर ने एक तीन साल के कुत्ते को निलग लिया था। इस वर्ष बारिश अधिक होने से सांप ज्यादा निकल रहे हैं, जिन्हे रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर छोड़ा जा रहा है। वन्य जीवों का समय से रैस्क्यू करने पर मानव वन्य जीव संघर्ष कम हो जाता हैं एवं मानव व वन्य जीव दोनों सुरक्षित रहते है। वन अधिकारियों को फोन से सूचना मिली कि चोरगलिया निवासी भवान दास, भवानीपुर, चोरगलिया के खेत में आज 17 फीट लम्बा अजगर पाया गया। सूचना पर वन अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।

वन अधिकारियों ने बताया कि  सांप व सभी प्रकार के वन्यजीवों का रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाता है। पर्यावरण के संरक्षण हेतु आगे भी वन्यजीवों का रैस्क्यू जारी रहेगा। रैस्क्यू करने वाली टीम में भूपाल सिंह मेहता (वन क्षेत्राधिकारी, नंधौर), मोहन लखेड़ा(वन दरोगा), सुरेश मेहरा(वन बीट अधिकारी), राहुल, राजेन्द्र जोशी( वन दरोगा) थे।

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-