Breaking News

ब्रेकिंग: राधाष्टमी पर बरसाना में बड़ा हादसा, भीड़ में दम घुटने से दो श्रद्धालुओं की मौत

@शब्द दूत ब्यूरो (23 सितंबर 2023)

बरसाना (मथुरा)। राधा जन्मोत्सव के दौरान दर्शन करने के लिए आए दो श्रद्धालुओं की दम घुटने से मौत हो गई।दुर्घटना शनिवार सुबह लाडली जी मंदिर में अभिषेक के दर्शन के दौरान हुई। मृतकों में एक महिला श्रद्धालु शामिल है।

प्रयागराज की रहने वाली 60 वर्षीय श्रद्धालु राजमणि राधारानी के दर्शन करने अपने परिवार के साथ बरसाना पहुंची थीं। सुबह चार बजे वह अभिषेक के दर्शन करने श्रद्धालु सीढ़ियों से लाडली जी मंदिर जा रही थीं। तभी भीड़ के दबाव में उनका दम घुट गया और वो बेहोश हो गईं। महिला को उनके परिजन व पुलिस सीएचसी ले गई। जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।

सुदामा चौक पर एक अन्य बुजुर्ग भीड़ के दबाव में बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सीएचसी के प्रभारी डाक्टर मनोज वशिष्ठ ने बताया कि दोनों ही श्रद्धालुओं को यहां मृत लाया गया था।

बताया जाता है कि आज राधाष्टमी पर आठ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे।

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-