Breaking News

काशीपुर में भीषण हादसे की आशंका से दहल उठे लोग, निर्माणाधीन फ्लाईओवर से क्रेन रेलवे लाइन पर गिरी, देखिये वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (13 सितंबर 2023)

काशीपुर। आज देर शाम निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर रोडवेज बस स्टेशन के पास एक भीषण हादसा होते होते बचा। पुल पर काम कर रही क्रेन नीचे आ गिरी। क्रेन बिजली के तारों को तोड़ कर जमीन पर गिरने से वहां अफरातफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे के वक्त नीचे कोई मौजूद नहीं था अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।

इधर जैसे ही प्रशासन को मामले की जानकारी मिली तुरंत तहसीलदार युसुफ अली मौके पर पहुंच गये और निरीक्षण किया। फिलहाल क्रेन को रेलवे लाइन से हटाने के लिए जेसीबी आ गई है। जिस रेलवे लाइन के ऊपर क्रेन गिरी है वहां से ट्रेन भी गुजरती है। ऐसे में यदि क्रेन के गिरने के समय वहां से कोई ट्रेन गुजरती तो एक भयानक हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई अलबत्ता रेलवे संपत्ति को भारी नुक़सान पहुंचा है। जिसका आकलन रेलवे अधिकारी कर रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :गलवलिया इस्पात उद्योग की 4.11 करोड़ रुपये वापसी मांग खारिज, उपभोक्ता मंच ने याचिका की अस्वीकार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर। गलवलिया इस्पात उद्योग प्राइवेट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-