Breaking News

उत्तराखंड: बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, अक्तूबर के पहले सप्ताह तक टिका रह सकता है मानसून

@शब्द दूत ब्यूरो (12 सितंबर, 2023)

उत्तराखंड में देहरादून समेत आठ जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बार मानसून के देरी से विदा होने की संभावना है, ऐसे में सितंबर में प्रदेश के अधिकतर जिलों में कई दौर की बारिश होने की आशंका हैं।

अगस्त में ही प्रदेशभर में सामान्य से आठ फीसदी कम बारिश हुई है। इस साल मानसून ने पांच दिन की देरी से उत्तराखंड में दस्तक दी थी और अब मानसून के देरी से ही विदा होने के आसार हैं। आधिकारिक तौर पर उत्तराखंड से मानसून 30 सितंबर को विदा लेता है, लेकिन इस बार यह अक्तूबर के पहले सप्ताह तक टिका रह सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

शीतला मंदिर में भगदड़: 8 महिलाओं की मौत, कई घायल, मेला बना मातम

🔊 Listen to this पहले दर्शन” की होड़ और अव्यवस्थित भीड़ के कारण स्थिति बिगड़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-