@शब्द दूत ब्यूरो (11 सितंबर, 2023)
प्रदेश में डेंगू का कहर रोकने के लिए सरकार ने नया प्लान तैयार किया है। इस नए प्लान के तहत कोविड की तरह डेंगू रोकथाम के लिए रणनीति बनाई गई है। एक ही जगह से डेंगू के 10 से अधिक मरीज मिलने पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए जाएंगे।
प्लान के मुताबिक प्रत्येक घर में लार्वा नष्ट करने के लिए सफाई अभियान के साथ फॉगिंग की जाएगी। साथ ही प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित होंगे। गौरतलब है कि राजधानी देहरादून में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिसके बाद अब नगर निगम के 100 वार्डों में रोकथाम के लिए नए प्लान पर काम होगा।
डेंगू से बचाव और रोकथाम के लिए नगर निगम देहरादून के 100 वार्डों में लार्वा नष्ट करने के लिए अभियान चलाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य, नगर निगम, शहरी विकास टीमें बनेंगी। किसी मोहल्ले में डेंगू के 10 से अधिक मरीज मिलने पर उस क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर नोडल अधिकारी तैनात होंगे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal