Breaking News

उत्तराखंड: देहरादून का रायपुर क्षेत्र बना डेंगू का हॉट स्पॉट, अभी भी संजीदा नहीं स्वास्थ्य विभाग

@शब्द दूत ब्यूरो (10 सितंबर, 2023)

डेंगू ने प्रदेश की राजधानी देहरादून में पांव जमाना शुरू कर दिया है। फिलहाल डेंगू का ठिकाना रायपुर क्षेत्र है जहां पांच सौ से ज्यादा डेंगू के मरीज मिले हैं। इतने बड़े पैमाने पर डेंगू की रिपोर्ट मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप तो है लेकिन वह मामले को लेकर अभी भी संजीदा नहीं दिखता।

केवल देहरादून में ही अब तक डेंगू से 13 लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 640 लोग बुखार से पीड़ित हैं। अब रायपुर क्षेत्र डेंगू का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है। यहां करीब पांच सौ रोगी मिले हैं। हर घर में बुखार का मरीज मिल रहा है। इसके बाद भी जो सक्रियता नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को दिखानी चाहिए थी, वह संजीदगी नजर नहीं आ रही है।

नियमित रूप से फॉगिंग और दवा छिडकाव के साथ जांच नहीं हो पा रही है। फॉगिंग इतनी घटिया दर्जे की है कि डेंगू तो क्या सामान्य मच्छर भी इससे न डरें। फिलहाल, शनिवार को 29 नए डेंगू के मरीज मिले, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-