Breaking News

खास खबर: क्या आप जानते हैं काशीपुर की इस वृद्धा को?राजस्थान में मिली भटकते हुए, जरूर देखें इस वीडियो को

@शब्द दूत ब्यूरो (08 सितंबर 2023)

काशीपुर/हनुमानगढ़। काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित बसई निवासी एक वृद्धा राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले मंदिर के दर्शनों को गयी थी। जहां वह अपने परिजनों से बिछड़ कर भटक गई।

कालूराम, जिन्हें यह वृद्धा मिली है

वृद्धा को भटकते देख जब स्थानीय निवासी एक सब्जी विक्रेता कालूराम को मिली तो उसने वृद्धा से पूछा। कालूराम को वृद्धा ने बताया कि वह काशीपुर के पास बसई हरियावाला की निवासी बिरमो देवी है। उसका पुत्र भूपेंद्र पाल नैनी फैक्ट्री में काम करता है। जिनके साथ वह मंदिर में दर्शनार्थ आई थी उनसे बिछड़ गयी।

कालूराम ने महिला से जानकारी लेकर शब्द दूत को फोन कर मामले से अवगत कराया। महिला का एक वीडियो भी शब्द दूत को भेजा है। शब्द दूत ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।

 

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-