Breaking News

उत्तराखंड: लड़की ने कुत्ते को बीयर पिलाई, पुलिस ने की कार्रवाई

@शब्द दूत ब्यूरो (07 सितंबर, 2023)

राजधानी देहरादून में रील बनाने के चक्कर में एक युवती ने कुत्ते को पहले बीयर पिलाई और इसकी वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दरअसल, इंस्टाग्राम के एक वीडियो लिंक वायरल हुआ था। इस लिंक में दून पुलिस को भी टैग किया गया था। लिंक खोलकर देखा तो इसमें एक वीडियो रील थी। यह किसी खुश आर्डर नाम के प्रोफाइल ने पोस्ट की हुई थी। वीडियो में एक युवती पालतू कुत्ते को जबरदस्ती बीयर पिलाती नजर आ रही है। इस वीडियो पर बहुत से लाइक थे और इसे प्रसारित भी किया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक यह वीडियो फेसबुक और अन्य माध्यमों पर भी वायरल हो रहा था। जांच हुई तो मालूम हुआ कि यह प्रोफाइल खुशी सेमवाल निवासी रेसकोर्स की है। नेहरू कॉलोनी थाने में आरोपी युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय को रिपोर्ट भेज दी गई है।

 

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-