Breaking News

बड़ी खबर: लखनऊ में केंद्रीय मंत्री के बेटे के घर युवक की गोली मारकर हत्या,तीन हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

@शब्द दूत ब्यूरो (01 सितंबर 2023)

लखनऊ। यहां आज तड़के सुबह सवा चार बजे केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे के घर एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। मौके पर पुलिस ने पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के दोस्त विनय श्रीवास्तव की हत्या हुई है। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री के आवास पर उनके पुत्र विकास किशोर अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान आज सुबह यह वारदात हुई है।

उधर विनय श्रीवास्तव के परिजनों ने एक लिखित तहरीर में  आरोप लगाया है कि विनय की मौत केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के पुत्र विकास किशोर की पिस्टल से चली गोली से हुई है।

बहरहाल पुलिस इस हाईप्रोफाइल मामले में तुरंत सक्रिय हो गई और तीन लोगों को हिरासत में भी ले लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। केंद्रीय मंत्री से जुड़े इस मामले की वजह से राज्य में हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-