Breaking News

आज का पंचांग: जानिये अपना राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन,बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक,

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*२८ अगस्त २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – शुद्ध श्रावण।
पक्ष – शुक्ल।
ऋतु – वर्षा।
दिन – सोमवार।
तिथि – द्वादशी दिन – ०३:०१ मि. तक उपरांत त्रयोदशी।
नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा रात्रि – ०१:०५ मि. तक उपरांत श्रवण।
योग – आयुष्यमान दिन – ०८:३१ मि. तक उपरांत सौभाग्य।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – धनु दिन – ०८:१० मि. तक उपरांत मकर।
सूर्य राशि – सिंह।
सूर्य नक्षत्र – मघा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०७:३१ मि. से ०९:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०५:४५ मि.।
सूर्यास्त – ०६:२३ मि.।
व्रत – सोमवार,प्रदोष।
पर्व – सोमवार,प्रदोष।

*आज विशेष -* *अति दुर्लभ श्रावण मासीय श्रवण नक्षत्र युक्त पुत्र प्राप्ति हेतु उत्तम सोम प्रदोष एवं सोमवार व्रत तथा भगवान उमामहेश्वर पूजन,श्रीविष्णु पवित्रतारोपण,बुद्ध द्वादशी,सर्वार्थ अमृत सिद्धियोग रात्रि – ०१:०५ मि. तक उपरांत रवियोग,यायी जययोग दिन – ०३:०१ मि. से रात्रि – ०१:०५ मि. तक,दधि (दही) त्याग व्रत आरंभ,तक्र (मठ्ठा) का सेवन किया जा सकता है।*

*कल विशेष -* *भौम (मंगल) व्रत,श्रीहनुमान जी एवं माँ दुर्गा जी का दर्शन पूजन यात्रा,श्री मंगलागौरी व्रत पूजन,रात्रि व्यापिनी चतुर्दशी में भगवान शिव जी का पवित्रतारोपण (पूजन),आखेट त्रयोदशी (उड़ीसा),स्थायी जययोग दिन – १२:४२ मि. से रात्रि – ११:३० मि. तक,रवियोग रात्रि – ११:३० मि. तक,भौम (मंगल) एवं जया तिथि के संयोग से सिद्धयोग दिन – १२:४२ मि. तक।*

मेष राशि – आज दिन अच्छा है,शिक्षा क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता मिल सकती है।बुद्धि विवेक से किया गया कार्य व्यावसायिक सफलता देगा।

वृष राशि – आज दिन ठीक है,आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि – आज दिन उत्तम है,उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी एवं किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग रहेगा।रिश्तों में मजबूती आएगी।व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कर्क राशि – आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।रिश्तों में मधुरता आएगी परन्तु स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

सिंह राशि – आज भावुकता पर नियंत्रण रखें।मन खिन्न एवं अशांत रहेगा अत: मन को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें।छोटी-छोटी बातों टालने का प्रयास करें।

कन्या राशि – आज दिन ठीक नहीं है,उदर विकार की संभावना है।प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।परिवारिक कलह से बचें

तुला राशि – आज दिन उत्तम है,पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे।मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में भाग लेगें।

वृश्चिक राशि – आज जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

धनु राशि – आज दिन अच्छा है,भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा।निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर राशि – आज दिन ठीक है,शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।यात्रा देशाटन की स्थिति उत्साहवर्धक होगी।

कुंभ राशि – आज दिन अच्छा है,बुद्धि बल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।समय को व्यर्थ नष्ट न करें व्यावसायिक दिशा में ही अधिक समय दें।फलता आपकी प्रतीक्षा कर रही है।

मीन राशि – आज दिन मिलाजुला असर कारक है,व्यर्थ के तनाव से दूर रहें।धार्मिक स्थलों का भ्रमण हो सकता है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

 

Check Also

बड़ी खबर :7 साल में निर्मित काशीपुर के फ्लाईओवर का “खतरनाक संगीत” किसी बड़े हादसे का संकेत, कैसा है ये संगीत? देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (15 सितंबर 2024) काशीपुर । शहर का बहुचर्चित …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-