Breaking News

दुस्साहस:कार को साइड नहीं दी तो पुलिसकर्मी की वर्दी नोंच डाली महिला ने,एक गिरफ्तार, देखिए वीडियो

मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

@शब्द दूत ब्यूरो (27 अगस्त 2023)

हापुड़। कार को साइड न देने से गुस्साई महिला ने दुस्साहस दिखाते हुए पुलिस कर्मी की वर्दी नोंच डाली। आरोपी महिला समेत दो लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

हापुड़ नगर कोतवाली के गढ़ रोड में साइड न देने पर एक महिला और पुरुष ने मिलकर एक सिपाही की से मारपीट की। इतना ही नहीं महिला ने सिपाही की वर्दी से नेम प्लेट तक उखाड़ दी।  घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो में महिला सिपाही से बदसलूकी करते हुए साफ दिखाई दे रही है। पुलिस कर्मी का नाम मोहन सिंह बताया जा रहा है। वहीं, एस पी अभिषेक वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एसपी के आदेश पर कार सवार महिला सहित 2 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गाड़ी नम्बर से पहचान कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय पुलिसकर्मी पुलिस चौकी से वायरलेस सेट लेने थाने जा रहा था।

 

Check Also

रामनगर रोड ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़की कांग्रेस, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  रामनगर रोड स्थित रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-