@शब्द दूत ब्यूरो (22 अगस्त 2023)
काशीपुर। इस बार के 37 वें राष्ट्रीय खेल गोवा में आयोजित होने जा रहे हैं। इन खेलों में उत्तराखंड से 15 खिलाड़ी भाग लेंगे। यह पहली बार है जब राज्य से पेंचक सिलाट में सर्वाधिक खिलाड़ी भाग लेने वाले हैं।
पिछले दिनों नासिक में ग्यारहवीं पेंचक सिलाट में भी उत्तराखंड से खिलाड़ियों ने भाग लिया था। 37 वें राष्ट्रीय खेलों में मार्शल आर्ट के पेंचक सिलाट में खेल अकाडमी चलाने वाले मुकेश यादव व नवीन ठाकुर का यहां उत्तराखंड एथलेटिक्स चयन समिति अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष सायरा बानो, खालसा फाऊंडेशन के जगमोहन सिंह बंटी,देवराज अरोरा व विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने बैज,फूल मालाओं व अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुकेश यादव,मनदीप कौर ने अपने अनुभव साझा किए। वहीं उत्तराखंड एथलेटिक्स चयन समिति के अध्यक्ष विजेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में चयनित खिलाड़ियों को बधाई देने के साथ वहां मौजूद नन्हे बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
