@शब्द दूत ब्यूरो (17अगस्त 2023)
काशीपुर। बार एसोसिएशन अध्यक्ष द्वारा पर्वतीय समाज को अपशब्द कहे जाने के मामले में शासन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने से आक्रोशित लोगों ने जसपुर खुर्द स्थित एक रेस्टोरेंट में आज शाम बैठक कर तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
बैठक में मौजूद पर्वतीय समाज के लोगों का कहना है कि अगर तीन दिन में कोई कार्रवाई नहीं होती तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। साथ ही उत्तराखंड के हर जिले में बार अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जायेगी। बैठक में कहा गया कि पर्वतीय समाज के अलावा अन्य संगठनों का भी समर्थन लिया जायेगा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बार एसोसिएशन अध्यक्ष पूरे समाज के सामने क्षमा याचना करें।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
