Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*१६ अगस्त २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – पुरुषोत्तम (अधिक,मलमास)।
पक्ष – कृष्ण।
ऋतु – वर्षा।
दिन – बुधवार।
तिथि – अमावस्या दिन – ०२:०४ मि. तक उपरांत प्रतिपदा।
नक्षत्र – श्लेषा सायं – ०५:११ मि. तक उपरांत मघा।
योग – वरीयान रात्रि – ०७:५० मि. तक उपरांत परिघ।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – श्लेषा का सायं – ०५:11 मि. तक उपरांत मघा का है।
चंद्र राशि – कर्क सायं – ०५:११ मि. तक उपरांत सिंह।
सूर्य राशि – कर्क।
सूर्य नक्षत्र – श्लेषा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १२:०१ मि. से ०१:३१ मि. तक।
सूर्योदय – ०५:३७ मि.।
सूर्यास्त – ०६:३१ मि.।
व्रत – कुछ नहीं ।
पर्व – पुरुषोत्तमी अमावस्या।

आज विशेष

स्नान दान श्राद्ध आदि की पुरुषोत्तमी अमावस्या,आज अपने गुरु एवं पुरोहित (पंडित) को चांदी-दूध-वस्त्र-अन्न आदि दान करने से पितरों को प्रसन्नता एवं वैकुण्ठ की प्राप्ति होती है,पुरुषोत्तम (अधिकमास,मलमास) समाप्ति।

कल विशेष

शुद्ध श्रावण मास शुक्लपक्ष प्रारंभ,श्रीविष्णुशिवात्मक अभिषेक प्रारंभ,सूर्य का मघा नक्षत्र एवं सिंह राशि में प्रवेश रात्रि – ०३:३१ मि. पर पूण्यकाल शुक्रवार को गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान तथा स्वर्ण एवं छत्र आदि दान करना लाभदायक,शुक्र का उदय पूर्व में रात्रि – ०८:३४ मि. पर,मनसा देवी पूजा समाप्ति (बंगाल झारखंड)।

राशिफल

मेष राशि – आज दिन कम ठीक है अतः कार्यों को सोच-विचार कर करें।व्यापार में नुकसान हो सकता है।कानून के क्षेत्र में सावधान रहें।विवाद संभव है अतः सावधान रहें।

वृष राशि – आज दिन मिलाजुला है,कार्य स्थल पर कुछ विवाद संभव है।यात्रा के योग बन रहे हैं जो लाभदायक रहेगा।धार्मिक एवं सामाजिक कार्यो में शामिल होंगे।

मिथुन राशि – आज दिन कम ठीक है,अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की आवश्यकता है।एक समय पर एक ही काम करें।अधिकारी वर्ग आपसे प्रभावित होगा।

कर्क राशि – आज दिन अच्छा है एवं समय अनुकूल है।बिलंबित कार्यों में गति आएगी।मन प्रसन्न रहेगा।प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है।पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि – आज दिन ठीक है,परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।पारिवारिक प्रेम बना रहेगा।शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

कन्या राशि – आज दिन ठीक नहीं है,कानूनी अड़चनें आ सकती हैं।किसी बात से बेचैन रहेंगे।यात्रा में दुर्घटना का योग है।शत्रुओं से सावधान रहें।

तुला राशि – आज दिन मिलाजुला है।समय का ध्यान दें एवं गलतियों में सुधार करें।कई दिनों से बिलंबित कार्य सुलझ सकते हैं।किसी प्रभावकारी व्यक्ति से भेंट हो सकती है।

वृश्चिक राशि – आज दिन ठीक है,चिंता को त्यागें जो होगा अच्छा होगा।व्यर्थ का सोचना बंद करें। वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे।शत्रु से सावधान रहें

धनु राशि – आज दिन ठीक नहीं है,पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।विवाद में धन खर्च होगा।वाहन से सावधान रहें दुर्घटना संभव है।

मकर राशि – आज दिन मिलाजुला असरदार है,समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे।पारिवार में आई समस्या का निदान होगा।रंगमंच से जुड़े जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशि – आज अनजान लोगों से सावधान रहें।कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे।खानपान पर पूर्ण नियंत्रण रखें।अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा।किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

मीन राशि – आज दिन उत्तम है,व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं।कार्यो में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे।व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है।सामाजिक क्षेत्र में यश मिलेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

 

Check Also

काशीपुर:ब्लूमिंग स्कूल के प्रबंध निदेशक ने आवास पर आयोजित किया होली मिलन समारोह, महापौर दीपक बाली का हुआ जोरदार स्वागत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो(13 मार्च 2025) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित वीरभूमि एन्क्लेव …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-