@शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त, 2023)
आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए बसंत कुमार को कांग्रेस ने बागेश्वर उपचुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बता दें कि बसंत कुमार और 2022 के चुनाव में बगावत कर निर्दलीय ताल ठोकने वाले भैरव नाथ टम्टा रविवार को कांग्रेस में शामिल हुए थे।
बसंत कुमार पिछले तीन चुनाव से पार्टियां बदलते रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2017 का चुनाव बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लड़ा। चुनाव बाद उन्होंने फिर पाला बदला। वर्ष 2022 का चुनाव आम आदमी पार्टी के टिकट पर लड़ा। इस बार उपचुनाव में वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
बसंत कुमार की उम्मीदवारी के बाद सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या कांग्रेस के पास अपना कोई ऐसा कार्यकर्ता नहीं है जिसे उपचुनाव लड़ाया जाग सके। सवाल ये भी उठ रहा है कि जब चंद दिन पहले बाहर से आए किसी नेता को टिकट दिया जा रहा है तो बरसों से पार्टी के लिए पसीना बहाने और डंडा, झंडा उठाने वाले कार्यकर्ता आखिर क्या करेंगे। इन तमाम सवालों के साथ सबसे बड़ा सवाल तो ये है कि क्या कांग्रेस बागेश्वर में जीत हासिल कर पाएगी?
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
