Breaking News

दुखद हादसा:शिमला में शिव मंदिर भूस्खलन से ढहा,30 से ज्यादा लोग मलबे में दबे,नौ शव बरामद, देखिये घटनास्थल से वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2023)

शिमला।  यहां आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। भूस्खलन से एक शिव मंदिर ढहने से उसके नीचे तीस से अधिक श्रद्धालुओं के दबने की आंशका है। अभी तक नौ शव बरामद किए गए हैं। मौके पर बचाव व राहत कार्य जारी है। खराब मौसम की वजह से दिक्कत आ रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

शिमला के समरहिल में स्थित शिव मंदिर में आज सावन महीने के सोमवार होने की वजह से काफी संख्या में यहां पूजा अर्चना करने लोग पहुंचे थे। सुबह सवा सात बजे अचानक शिव मंदिर भूस्खलन की चपेट में आ गया और देखते ही देखते लोग उसके नीचे दब गए। यहां तक कि लोगों को संभालने का मौका तक नहीं मिला जो जहां था वहीं दब गया।

मलबे में  तीस लोगों के दबने की आंशका है। हालांकि ये संख्या बढ़ भी सकती है। शिमला के एसपी संजीव कुमार गांधी ने कहा कि भूस्खलन में एक मंदिर ढह गया। भूस्खलन से आसपास की बिल्डिंग भी खतरे की जद में हैं। वहां से लोगों को हटाया जा रहा है।इससे आसपास की इमारतों को भी खतरा है। घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है। लोग अपने परिजनों को तलाश रहें हैं। इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने की आंशका है।

उधर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने घटनास्थल पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्यों का निरीक्षण किया साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-