Breaking News

काशीपुर: पर्वतीय समाज के लिए मेरे मन में सम्मान हमेशा है,बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय चौधरी ने पूरे घटनाक्रम पर खेद जताया,शब्द दूत से फोन पर की बात

@शब्द दूत ब्यूरो (12 अगस्त 2023)

काशीपुर। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चौधरी ने बीते दिवस हुये घटनाक्रम पर खेद जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बेवजह इस मामले में पुलिस ने फंसाया गया है।

आज सुबह शब्द दूत को फोन पर उन्होंने कहा कि वह पर्वतीय समाज का सम्मान करते हैं। वह पर्वतीय समाज के बारे में कोई अशोभनीय टिप्पणी नहीं कर सकते। बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि वरिष्ठ एडवोकेट रहे स्व आर पी जोशी उनके गुरु रहे हैं। मनोज जोशी एडवोकेट से उनके आत्मीय और पारिवारिक रिश्ते हैं। ऐसे में पर्वतीय समाज उनके लिए आदरणीय रहा है।

एडवोकेट संजय चौधरी ने कहा वह किसी षड्यंत्र का शिकार हुए हैं। वह पर्वतीय समाज के लोगों से अपील करते हैं कि कि इस बेवजह के घटनाक्रम से उत्तेजित न हों। बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय चौधरी ने इस पूरे मामले पर अपनी ओर से खेद व्यक्त किया है।

 

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-