Breaking News

उत्तराखंड:अंत्योदय योजना में अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई, जिला पूर्ति निरीक्षक का तबादला,दो निलंबित

@शब्द दूत ब्यूरो (11अगस्त 2023)

देहरादून। शासन ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अनियमितताओं को लेकर एक जिला पूर्ति अधिकारी का स्थानांतरण तथा दो पूर्ति निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है।

रुचि मोहन रयाल अपर सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग उत्तराखण्ड द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि हरिद्वार के क्षेत्र रूड़की शहर नारसन, लक्सर एवं खानपुर में अन्त्योदय कार्डों के सम्बन्ध में घोर अनियमितता के प्रकरण सामने आये थे। जिस पर उपायुक्त, खाद्य, गढ़वाल सम्भाग द्वारा की गई जांच के बाद ये कार्रवाई की गई। जांच रिपोर्ट  का शासन द्वारा संज्ञान लेते हुए इस प्रकरण को अत्यन्त गम्भीर मानते हुए पारदर्शी सुशासन और जनता के प्रति जवाबदेही सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से तत्काल प्रभाव से जिला पूर्ति अधिकारी, हरिद्वार को प्रशासनिक आधार पर जनपद अल्मोड़ा स्थानान्तरित किया गया है।

वहीं पूर्ति निरीक्षक रूड़की एवं पूर्ति निरीक्षक नारसन को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय, हरिद्वार में सम्बद्ध किया गया है।

 

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-