Breaking News

काशीपुर:बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरफ्तार, सिपाही से फोन पर अपमानजनक भाषा में बात करने का आरोप

@शब्द दूत ब्यूरो (11अगस्त 2023)

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल बीते रोज एक आडियो वायरल हुआ था। जिसमें बार अध्यक्ष संजय चौधरी ने सिपाही से फोन पर अपमानजनक भाषा में बात कर गाली गलौज करते सुनाई दे रहे हैं। एक मामले में वाऱट तामील करने की बाबत सिपाही ने बार अध्यक्ष को फोन किया था। आडियो में बार अध्यक्ष संजय चौधरी ने सिपाही को पहाड़ी कहते हुए अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया था। सिपाही ने इसकी रिकार्डिंग कर ली। कोतवाली में बार अध्यक्ष के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आज सुबह बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उधर बार एसोसिएशन में इस मामले को लेकर रणनीति बनाने के लिए आज एक बैठक किये जाने की भी सूचना है।

 

Check Also

शीतला मंदिर में भगदड़: 8 महिलाओं की मौत, कई घायल, मेला बना मातम

🔊 Listen to this पहले दर्शन” की होड़ और अव्यवस्थित भीड़ के कारण स्थिति बिगड़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-