Breaking News

काशीपुर ब्रेकिंग: हाईवे पर ढेला नदी के ऊपर बने पुल का हिस्सा ढहा,हो सकती थी बड़ी दुर्घटना, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो ( 09 अगस्त 2023)

काशीपुर। आज सुबह काशीपुर में ढेला नदी पर बने पुल का हिस्सा भरभरा कर ढह गया। हाईवे पर बने इस पुल के अचानक ढहने से एक बड़ा हादसा होते होते बचा। गनीमत रही कि पुल के ढहने के समय वहां से वाहन नहीं गुजर रहे थे। लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने इस पुल के ढहने से एन एच के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की पोल खुल गई है।

आज सुबह एन एच 74 पर लोगों ने सरवरखेड़ा के पास बने पुल को ढहा हुआ देखा तो तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पाकर एन एच और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गये तथा बैरीकेडिंग लगाकर मार्ग को बंद कराया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। फिलहाल अधिकारियों ने वहां सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक प्रबंध कर दिये हैं। लेकिन इस पुल के इस प्रकार ढहने से राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा कराये जा रहे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। यही नहीं दूसरी ओर जो पुल बना हुआ है उसकी स्थिति भी खतरनाक है। वहां भी जो पैराफीट बने हुए हैं वह भी खतरे की जद में हैं। अधिकारियों को दूसरी तरफ भी निरीक्षण कर देखना चाहिए ताकि किसी बड़ी संभावित दुर्घटना से बचाव किया जा सके।

 

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-