Breaking News

कैंची धाम मंदिर में ड्रेस कोड लागू, फोटो लेने पर भी प्रतिबंध

@शब्द दूत ब्यूरो (07 अगस्त, 2023)

नैनीताल के कैंची धाम में ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। मंदिर समिति की ओर से अपील की गई है कि श्रद्धालु मंदिर में केवल मर्यादित वस्त्र पहनकर ही प्रवेश करें। अमर्यादित कपड़े पहनकर आने श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा मंदिर के अंदर फोटोग्राफी करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इसे लेकर मंदिर के अंदर साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी उत्तराखंड के कई मंदिरों में ड्रेस कोड लागू किया गया है। हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव मंदिर और ऋषिकेश के नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया था। कहा गया था कि हाफ पैंट, फटी जींस, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट पहनकर आने वालों को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। केवल मर्यादित कपड़े पहनकर आने वालों को ही मंदिर में प्रवेश कर दर्शन करने की अनुमति होगी। वहीं, देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में भी पहले से ड्रेस कोड लागू है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामनगर रोड ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़की कांग्रेस, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  रामनगर रोड स्थित रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-