Breaking News

काशीपुर: पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर साधा निशाना,बीस साल से शहर के विकास की लड़ाई हम लड़ रहे हैं श्रेय कोई और ले रहा है, देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो में क्या कहा उन्होंने?

@शब्द दूत ब्यूरो (07 अगस्त 2023)

काशीपुर। शहर के विकास के लिए बीस साल लड़ाई हमने लड़ी और श्रेय कोई और लेने का प्रयास कर रहे हैं। मैं यह नहीं कहता कि ये सब हमने कराया है। एक विधायक होने के नाते मेरा और मेरे पुत्र का यह फ़र्ज़ था जिसे हमने पूरा किया है।

पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने आज अपने कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में खुलकर अपने ही दल के नेताओं पर बिना नाम लिए निशाना साधा। पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि पिछले बीस सालों से जब तक मैं विधायक रहा और अब मेरे पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा मौजूदा विधायक हैं। हम दोनों ने शहर की सड़कों, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को जनता को देने के लिए ही काम किया। पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि उन्हें खेद है कि कुछ नेता विकास कार्यों का श्रेय लेने के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे लोगों को समझना चाहिए कि केवल बातें करने से काम नहीं होता। काम वास्तव में करना पड़ता है।

पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल में कराये गये विकास कार्यों का ब्यौरा भी दिया। उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष तक उनके द्वारा 37सड़को के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत करा कर उनका निर्माण कराया। जिनकी लागत 5करोढ से अधिक है।द्रोणासागर माइनर पर 3.90 किमी की सड़क कवरिंग का काम जैसे उनके द्वारा सरकार से कराये गये हैं। 3.25किमी लंबी लक्ष्मीपुर माइनर के लिए स्वीकृत 28.45 करोड़ रुपए स्वीकृत कराने के लिए उन्होंने अक्टूबर 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा था और व्यक्तिगत रूप से उनसे अनुरोध किया था। जिसके लिए वह आठ दस बार देहरादून गये थे। इसके लिए मेयर ऊषा चौधरी ने भी काफी सहयोग दिया।

जेल रोड पर मल्टी स्टोरी पार्किंग के लिए 22 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत करायी है। जिससे शहर की पार्किंग व्यवस्था में सुधार होगा। रोडवेज बस अड्डा के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है। बहुत जल्दी रोडवेज बस अड्डा स्थानांतरित हो जायेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

रामनगर रोड ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर भड़की कांग्रेस, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने दी आंदोलन की चेतावनी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  रामनगर रोड स्थित रेलवे …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-