Breaking News

गौरीकुंड भूस्खलन में लापता 20 लोगों का तीसरे दिन भी नहीं लगा सुराग,सर्च आपरेशन जारी, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (06 अगस्त 2023)

रूद्रप्रयाग। गौरीकुंड में भूस्खलन से लापता बीस लोगों का आज तीसरे दिन भी सर्च आपरेशन जारी रहा लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता हुए 20 लोगों का आज तीसरे दिन भी लगातार घटना स्थल व नदी के किनारे जिलाधिकारी के निर्देशन मे सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का सघन अभियान जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि आज पुलिस थाना चौकियों एवं फायर सर्विस द्बारा अपने अपने क्षेत्रों में सर्च रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इसके साथ ही संदिग्ध स्थानों पर ड्रोन केमरे द्बारा भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीमों द्बारा आज धारी देवी से कुण्ड बैराज तक सर्च रेस्क्यू व खोजबीन अभियान चलाया गया । उन्होनें कहा कि टीमो द्वारा विषम कठिन परिस्थितियों मे सर्च रेस्क्यू व खोजबीन कार्य किया जा रहा है किन्तु टीमों को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है और नहीं किसी लापता व्यक्तियों का कोई सुराग मिल पाया है।

सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान में डीडीआरफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, फायर सर्विस तथा जिला प्रशासन की टीमें मौजूद रही।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-