Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*०४ अगस्त २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – पुरुषोत्तम (अधिक,मलमास)।
पक्ष – कृष्ण।
ऋतु – वर्षा।
दिन – शुक्रवार।
तिथि – तृतीया सायं – ०५:०७ मि. तक उपरांत चतुर्थी।
नक्षत्र – शतभिषा दिन – ११:५६ मि. तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद |
योग – शोभन दिन – ११:३२ मि. तक उपरांत अतिगण्ड |
पंचक – दूसरा दिन है।
भद्रा – मृत्युलोक की प्रातः – ०६:२० मि. से सायं – ०५:०७ मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मीन रात्रि – ०४:४६ मि. तक उपरांत मेष।
सूर्य राशि – कर्क।
सूर्य नक्षत्र – श्लेषा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १०:३१ मि. से १२:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०५:३० मि.।
सूर्यास्त – ०६:३८ मि.।
व्रत – संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी।
पर्व – कुछ नहीं |

आज विशेष

संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत,चन्द्रोदय रात्रि ०८:५९ पर,पश्चिम दिशा में शुक्रास्त दिन – ०२:३४, स्थायी जययोग दिन – ०५:०७ मि. से,भद्रा मृत्युलोक की प्रातः – ०६:२० मि. से सायं – ०५:०७ मि. तक।

कल विशेष

यायी जययोग दिन – ०२:४९ मि. तक,सिद्धयोग दिन – ०२:४९ मि. तक।

राशिफल

मेष राशि – आज दिन मिला जुला असरकारक है,सद्विचारों का आदान प्रदान हो सकता है।नौकरी,धंधे का क्षेत्र चुनौतीपूर्ण हो सकता है।नया कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है।

वृष राशि – आज का दिन मध्यम फलदायी होगा।दुविधापूर्ण व्यवहार मुश्किल में डाल सकता है।स्वजनों के साथ मतभेद की आशंका है।चिंता परेशानी का कारण हो सकती है।

मिथुन राशि – आज दिन उत्तम है।परिवार के साथ आनंद का अवसर मिल सकता है।आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।किसी भी प्रकार की नकारात्मक भावना को प्रभावी नहीं होने दें।

कर्क राशि – आज का दिन मध्यम फलदायी है।परिवारिक वातावरण अच्छा नहीं रहेगा।आपस में मतभेद खडे़ हो सकते हैं।मानसिक बेचैनी हो सकती है।वाणी पर संयम रखें।

सिंह राशि – आज का दिन ठीक नहीं है।आलस्य तथा थकान हावी रहेगा।क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें अन्यथा हानि हो सकती है।विचारों में मन अटका हुआ रहेगा।

कन्या राशि – आज दिन ठीक है। व्यापारी वर्ग और नौकरीपेशा दोनों के लिए दिन लाभदायी है।व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं।पिता से लाभ मिलने का संकेत है।घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा।

तुला राशि – आज दिन ठीक नहीं है।नौकरी में उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी।परिवार के साथ वाद-विवाद टालें।

वृश्चिक राशि – आज दिन मिश्रित फलकारक है।अनैतिक कार्यों से दूर रहें।नए संबंध बनाने से पहले सोचें।धन खर्च होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव कर सकते हैं खाने-पीने में ध्यान रखें।

धनु राशि – आज दिन अच्छा है। बौद्धिक,तार्किक विचार विनिमय के लिए समय अच्छा है।समाज में सम्मान मिलेगा।मित्रों के साथ मुलाकात होगी।शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा

मकर राशि – आज दिन उत्तम है। व्यापार धंधे में सफलता मिलेगी।व्यापार,धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होंगी।परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा।धन लाभ का योग है।

कुंभ राशि – आज दिन अच्छा है,सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।बौद्धिक शक्ति से लेखन एवं सृजन कार्य अच्छी तरह से होगा।यात्रा,प्रवास हो सकता है।आकस्मिक खर्च हो सकता है।

मीन राशि – आज दिन मिश्रित फलदायी है।मकान,वाहन आदि के प्रयास सफल होगें।परिवारिक माहौल को बनाए रखने हेतु वाद-विवाद टालें।यात्रा एवं प्रवास टालें।अधिक भावुकता में न बहें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-