@शब्द दूत ब्यूरो (03 अगस्त 2023)
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भौतिक विज्ञान में पीएचडी कर रही छात्रा कुरिया गोला ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग तथा वैज्ञानिक एवं अनुसन्धान परिषद, नई दिल्ली की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) तथा जे० आर. एफ. (जूनियर रिसर्च फैलोशिप) की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
कु रिया गोला ने अखिल भारतीय स्तर पर 222 वीं रैंक हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की है। कु· रिया गोला राधेहार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर के डॉ० महीपाल सिंह प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष- भौतिक विज्ञान विभाग के मार्गदर्शन में नौतिक विज्ञान में पीएच.डी. कर रही है। रिया गोला को पीएचडी करने हेतु भारत सरकार पाँच सालों के लिए भारी भरकम वित्तीय अनुदान प्रदान करेगी।
खास बात यह है कि रिया गोला ने उच्च शिक्षा में राष्ट्र भर में कहीं भी महाविद्यालयों या विश्वविद्यालयों में असिस्टेन्ट प्रोफेसर के लिए योग्यता हासिल कर ली है। रिया गोला ने इस उपलब्धि के लिए अपने माता-पिता के नैतिक समर्थन के साथ-साथ आपने गुरुओं को श्रेय दिया है। डॉ० महीपाल सिंह ने बताया कि रिया गोला एक मेधावी तथा होनहार छात्रा है। रिया गोला काशीपुर की गिरिताल कालोनी में रहती है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal