@शब्द दूत ब्यूरो (01 अगस्त 2023)
ठाणे। यहां शाहपुर में समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे पर एक निर्माणाधीन पुल से गर्डर मशीन गिरने से उसके नीचे दबकर 15 मजदूरों की मौत हो गई है। जबकि आधा दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका है। हादसे की खबर लगते ही पुलिस व बचाव दल मौके पर पहुंच गये हैं और मशीन के नीचे दबे लोगों को निकालने में जुटे हैं।
गर्डर मशीन 100फीट ऊंचाई से गिरा है। देर रात हुये इस हादसे से वहां हड़कंप मच गया है। हादसा इतना भयानक है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। फिलहाल घायलों को शाहपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal