@शब्द दूत ब्यूरो (27 जुलाई 2023)
काशीपुर। एसआरएफ फाउंडेशन एवम स्नाइडर इलेक्टिक फाउंडेशन द्वारा संचालित बेसिक इलेक्ट्रीशियन ट्रेनिंग सेंटर (BETP) का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती उषा चौधरी ( मेयर काशीपुर) द्वारा किया गया। यह सेंटर मुरादाबाद रोड पर संजीवनी हास्पिटल के सामने स्थित है।
इस अवसर पर मेयर ऊषा चौधरी ने एसआरएफ फाउंडेशन और स्नाइडर इलेक्ट्रिक फाउंडेशन के द्वारा संचालित नि:शुल्क इलेक्ट्रिक ट्रेनिंग सेंटर के लिए शुभकामना दी । मुख्य अतिथि द्वारा फाउंडेशन के इस नि:शुल्क इलेक्ट्रिक प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु से लेकर उपर तक की आयु का कोई भी व्यक्ति ( लड़का,लड़की,पुरुष ,महिला) यहां से 4 माह का नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है। जिससे वह भविष्य में अपना कोई भी व्यवसायिक कार्य शुरू कर सकता है। यह एक सराहनीय कदम है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं को अपने कैरियर में सफलता मिलेगी।
बेसिक इलेक्ट्रीशियन ट्रेनिंग कार्यकम के इंस्ट्रक्टर सरित यादव एवम कम्युनिटी मोबिलाइज़र अनिल गौतम द्वारा मुख्य अतिथि को नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम की संपूर्ण कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।
उद्घाटन कार्यक्रम में एसआरएफ लिमिटेड काशीपुर के प्लांट हेड राजाराम खरद, एचआर प्रबंधक अंकित कुमार,सहायक अधिकारी शाहनवाज ,निर्मल सिंह आदि शामिल रहे। मुख्य अतिथि ,प्लांट हेड एवम एचआर प्रबंधक द्वारा कार्यकम में उपस्थित सभी छात्रों को 4 माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए मोटिवेट किया गया एवम इसके साथ ही सभी को शुभकामना दी गई।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal