Breaking News

काशीपुर: सीएम धामी के नगर निगम कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में भारी चूक सामने आई, असामाजिक तत्व बेखौफ सीएम के नजदीक पहुंचे , पत्रकारों की जेब कटी, मीडिया कर्मियों में आक्रोश

@शब्द दूत ब्यूरो (23 जुलाई 2023)

काशीपुर। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कल काशीपुर दौरे के बाद शहर के मीडियाकर्मियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे देश में यूसीसी लागू करने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। नगर निगम पहुंचे सीएम धामी की सुरक्षा में भी कल बड़ी चूक देखने को मिली। नगर निगम के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा काम नहीं रहा था। मीडिया कर्मियों और स्थानीय नेताओं के बीच कुछ असामाजिक तत्व भी शामिल हो गए।

दरअसल मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान मीडिया के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने ऐसी हरकत कर दी कि मीडियाकर्मी गुस्से में है। एक वरिष्ठ पत्रकार विकास गुप्ता जब कवरेज कर रहे थे तो एक उचक्के ने उनकी जेब साफ कर दी। एक वीडियो में वह एक संदिग्ध युवक नजर आ रहा है। यहां खास बात यह है कि मुख्यमंत्री के नजदीक जाने वाले लोगों को पुलिस प्रशासन धकियाते हुए तो नजर आ रहा है। इसके बावजूद कैसे वह उचक्का ठीक मुख्यमंत्री की कार के नजदीक पहुंच गया जब मुख्यमंत्री कार्यक्रम समाप्ति के बाद अपनी कार से रवाना हो रहे थे। ये एक तरह से मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा सकती है। आपको बता दें कि नगर निगम के मुख्य गेट पर पहले से आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं।

इस मुद्दे को लेकर काशीपुर मीडिया सेंटर के सभी पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। यहां गौरतलब बात यह है कि सीसीटीवी कैमरे भी काम नहीं कर रहे थे। ऐसे में नगर निगम और स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े होते हैं कि मुख्यमंत्री के आगमन पर स्वागत और फोटो खिंचवाने के लिए यहां सुरक्षा से भारी खिलवाड़ हो गया। एक और खास बात जिन पर सुरक्षा और प्रबंध का जिम्मा था वह खुद मंच पर बैठे थे।

बहरहाल शहर के पत्रकार जगत में इस मामले को लेकर उबाल है। वही मीडिया कर्मियों को कार्यक्रम की कवरेज करने में स्थानीय सेल्फीबाज नेताओं के बीच में मोबाइल से फोटो खिंचवाने की वजह से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

‘कन्नू’—बाल श्रमिकों की पीड़ा को पर्दे पर उतारती उत्तराखंड की संवेदनशील फिल्म,देश विदेश के अनेक फिल्म समारोहों में सराहना

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नैनीताल। बाल श्रमिकों के जीवन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-