Breaking News

काशीपुर: उमंग फिल्म सिटी और सेल्फी प्वाइंट का हुआ शुभारंभ, शहरवासियों को एक नया तोहफा

@शब्द दूत ब्यूरो (21 जुलाई 2023)

काशीपुर।  उमंग फिल्म सिटी एंड सेल्फी पॉइंट के प्रबन्ध निदेशक ठा. विपिन चौहान ने सपत्नीक रेखा चौहान, परिजनों एवं सखा संबंधियों के साथ पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर पुत्री वैष्णवी सिंह एवं पृथ्वी चौहान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर  शुभारंभ कर काशीपुर वासियों के लिए एक सेल्फी प्वाइंट की सौगात दी है।

विपिन चौहान
प्रबंध निदेशक उमंग फिल्म सिटी, सेल्फी प्वाइंट

उमंग फिल्म सिटी के प्रबंध निदेशक विपिन चौहान ने बताया कि  इससे काशीपुर समेत उत्तराखंड का नाम दूर दूर तक प्रसिद्धि पायेगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य काशीपुर समेत उमंग फिल्म सिटी एंड सेल्फी पॉइंट की पहचान को देश के साथ-साथ विदेशों में पहुंचाना है। विपिन चौहान ने कहां कि यह सेल्फी प्वाइंट सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा कर युवाओं में बहुत लोकप्रिय होगा। वहीं उमंग फिल्म सिटी एंड सेल्फी पॉइंट का शुभारंभ होने के बाद जनता के लिए खोल दिया गया है। जिसके चलते इसकी खूबसूरती देख लोगों में फोटो / सेल्फी लेने की होड़ सी लग गई है।

यह सेल्फी प्वाइंट बनने से क्षेत्र के लोग बहुत खुश और उत्साहित हैं। इस अवसर पर विपिन चौहान ने कहा कि उमंग फिल्म सिटी एवं सेल्फी पॉईंट 2500 स्क्वायर फुट इंडोर वातानुकूलित एवं दर्जनों आकर्षक फोटो सेल्फी/वीडियो पॉइंट्स सुसज्जित है। उन्होंने कहा कि अब जमाना सेल्फी का हो चला हैं, क्रेज सर चढ़कर बोल रहा हैं। जिसके चलते मोबाइल फोन भी लोकप्रिय हो रहे हैं कि किससे बेस्ट सेल्फी आ रही हैं। उन्होंने लोगों का आह्वाहन कर कहा कि जमाने से भले ही आगे नहीं मगर साथ तो चलो। उन्होंने बताया कि बच्चे हो व बड़े सभी उमंग फिल्म सिटी एवं सेल्फी पॉइंट से प्रभावित होंगे और सेल्फी लेंगे।

विपिन चौहान ने बताया कि अब तक ऐसे स्थानों पर फोटो खिंचाने के लिए लोगों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। हमने क्षेत्रवासियों के लिए उमंग फिल्म सिटी एवं सेल्फी पॉइंट की स्थापना के जरिये आपकी परेशानियों को कम करने का प्रयास किया हैं।

काशीपुर में खुले उमंग फिल्म सिटी एवं सेल्फी पॉइंट में  सभी प्रकार की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, स्टेटस वीडियो एंड फोटो, सेल्फी, शॉर्ट वीडियो पोस्ट, फेसबुक रील्स, इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब के लिए वीडियो, ब्लॉग वीडियो बर्थडे फोटोग्राफी और वीडियो, वैवाहिक वर्षगांठ की फोटोग्राफी, वीडियो, प्री वेडिंग शूट, फोटो एंड वीडियो, इवेंट वीडियो एंड फोटो, म्यूजिक एल्बम की शूटिंग की वीडियो मेटरनिटी टाइम की फोटो एंड वीडियो मॉडलिंग शो के लिए पोर्टफोलियो की वीडियो एंड फोटो प्रोडक्ट्स शूट एवं अन्य अपने खूबसूरत जीवन की स्मृतियों को सजाने के लिए और अपने आप को बेहतर दिखाने के लिए बहुत सारी बेहतरीन लोकेशन उपलब्ध करा रहे हैं।

पूर्णतया एयर कंडीशनर, पार्किंग फ्री मेकअप रूम, अल्टू हाईफाई लाइट्स सिस्टम, सीसीटीवी, फ्री वाईफाई, फुल पावर बेकअप और उसके साथ आनंद रेस्ट्रो फूडकोर्ट भी उपलब्ध होगा। उत्तराखंड की यह पहली ऐसी फिल्म सिटी है जहां पर आपको सभी प्रकार की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी करने का अवसर मिलेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-