Breaking News

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुस्से में स्वीकारा, बोले पूरे देश की बेइज्जती हो गई है, देखिए वीडियो ,क्या बोले पीएम मोदी?

@शब्द दूत ब्यूरो (20 जुलाई 2023)

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना पर क्रोधित होकर बोले पूरे देश की बेइज्जती हुई है। 140 करोड़ देशवासियो को शर्मसार करने वाली घटना है।

ससंद के मानसून सत्र से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में पीएम मोदी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने कहा कि आज जब मैं आपके बीच आया हूं इस लोकतंत्र के मंदिर के पास खड़ा हूं तब मेरा ह्दय पीड़ा से भरा हुआ है, क्रोध से भरा हुआ है मणिपुर की जो घटना सामने आई है किसी भी सभ्य समाज के लिए ये शर्मसार करने वाली घटना है। पाप करने वाले, गुनाह करने वाले कितने है, कौन है वो अपनी जगह पर है लेकिन बेज्जती पूरे देश की हो रही है।

उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है। मैं सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वो अपने राज्य में कानून व्यवस्थाओं को और मजबूत करें, खासकर के हमारी माताओं, बहनों की रक्षा के लिए कठोर से कठोर कदम उठायें ।

पीएम मोदी ने कहा कि घटना चाहे राजस्थान की हो, घटना चाहे छत्तीसगढ़ की हो, घटना चाहे मणिपुर की हो। इस देश में हिन्दुस्तान के किसी भी कोने में, किसी की भी राज्य सरकार में राजनीतिक वाद-विवाद से उपर उठकर के कानून व्यवस्था का महात्मय, नारी का सम्मान और मैं देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा। कानून अपनी पूरी शक्ति से, पूरी सख्ती से एक के बाद एक कदम उठाएगा। मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ है इसको कभी माफ नहीं किया जा सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

श्री कायस्थ सभा काशीपुर में होली मिलन समारोह की धूम, फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। श्री कायस्थ सभा  द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-