@शब्द दूत ब्यूरो (17 जुलाई 2023)
गरूड़।108 भागवत कार्यक्रम सनातनी सेवा समिति उत्तराखंड में पहली बार श्री मणेश्वर महादेव गोदावरी धाम बुंगा (कोट्यूड़ा) नौगाँव में 20 जुलाई से 26 जुलाई 2023 तक श्री मद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
भागवत कथावाचक हरिहरानन्द भागवत में व्यास गद्दी पर आसीन होंगे और श्रोताओं को भागवत कथा सुनायेंगे।इस दौरान पहले दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी। प्रातः 8 बजे से नैत्यिक पंचागी कर्म प्रतिदिन संपन्न कराए जायेंगे।
कथा प्रतिदिन अपराह्न 2 बजे से सायं 4 बजे तक तथा आरती सायं 4 बजे की जायेगी। प्रसाद वितरण के पश्चात संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। भागवत कथा का समापन 26 जुलाई को होगा।
उत्तराखंड रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण ,भूपेश गुणवन्त, सुन्दर सिंह बिष्ट, विक्की बुटौला, शान्ति देवी भंडारी, नारायण परिहार, चनर राम, लक्ष्मी दत्त, दीपक कुमार बिष्ट,इन्द्रा परिहार, तारा बुटौला, कुँवर सिंह बुटौला, हरीश सिंह कुलैरा, गोविंद राम, भूपाल गिरी गोस्वामी समेत अनेक स्थानीय नागरिकों के द्वारा इस भागवत कथा के आयोजन में सहभागिता की जायेगी।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal