@शब्द दूत ब्यूरो (15 जुलाई 2023)
काशीपुर। नवंबर 2022 से काशीपुर में एस आर एफ फाऊंडेशन द्वारा स्मार्ट डिजिटल बस बच्चों को निशुल्क बेसिक कंप्यूटर कोर्स करा कर उन्हें प्रमाण पत्र दिये गये हैं। अब तक साढ़े चार सौ बच्चों को स्मार्ट डिजिटल बस में यह कंप्यूटर कोर्स कराया जा चुका है। इसी क्रम में आज सैनिक कालोनी में पिछले 25 दिनों से चल रहे कोर्स के पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इस कोर्स की विशेष बात यह है कि बच्चों को कहीं नहीं जाना पड़ता स्मार्ट डिजिटल बस बच्चों के पास आती है। 
डिजिटल बस में ही आयोजित एक कार्यक्रम में बीसीएलएसी सर्टिफिकेट वितरित किये गये।कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप मे उप निरीक्षक कपिल कांबोज ने बच्चों को बेसिक कंप्यूटर लिट्रेसी कोर्स के सार्टिफिकेट वितरित किए गए । इस अवसर पर एसआरएफ लिमिटेड काशीपुर के प्लांट एचआर प्रबंधक अंकित कुमार,सहायक अधिकारी शाहनवाज ने भी बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किए।
वहां मौजूद वक्ताओं ने एसआरएफ फाउण्डेशन की स्मार्टशिक्षा डिजिटल बस द्वारा नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि फाउंडेशन द्वारा बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण करने का अवसर दिया जा रहा है जो फाउंडेशन का बहुत ही अच्छा कार्यक्रम है जिसके अंतर्गत बच्चों को कंप्यूटर से परिचित कराते हुए बेसिक कोर्स भी कराया जा रहा है इसके साथ ही बच्चें कंप्यूटर सिस्टम के एक्स्ट्रामार्क प्रोग्राम के द्वारा अपनी कक्षाओं के सभी विषयो का अध्ययन भी कर सकते है।
इस कंप्यूटर कोर्स के संचालन में एसआरएफ लिमिटेड काशीपुर की सीएसआर टीम अंकित कुमार, शाहनवाज और एसआरएफ फाउंडेशन की टीम निर्मल सिंह, अर्श सिद्दीकी और अवतार सिंह की विशेष भूमिका को भी सराहा गया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal