Breaking News

खुशखबरी:उत्तराखंड कभी भी हो सकती है दायित्वों की घोषणा

@शब्द दूत ब्यूरो (15 जुलाई, 2023)

उत्तराखंड के भाजपाइयों के लिए खुशखबरी है। अब कभी भी दायित्वों यानि ‘लाल बत्तियों’ की घोषणा हो सकती है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार में दायित्वों की घोषणा कभी भी हो सकती है। प्रदेश सरकार में मंत्री बदलने के सवाल पर गौतम ने कहा कि जो जरूरी होगा वो करेंगे।

गौतम ने कहा कि भाजपा के भीतर एक संगठनात्मक प्रक्रिया है। यहां परिवारवाद तो है नहीं कि एक परिवार ने आदेश दिया और काम हो गया। हम लोकतांत्रिक तरीके से चलते हैं। सभी का मार्गदर्शन और सलाह ली जाती है। मामला आखिरी चरण में है। कभी भी दायित्वों की घोषणा हो सकती है।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि उत्तराखंड के लोग आपदा से परेशान हैं और वे दिल्ली में कांग्रेस बचाने का काम कर रहे हैं। गौतम ने कहा कि जो जनता के साथ दुख की घड़ी में खड़ा होता है, जनता उसके साथ होती है। मोदी-धामी लगातार जनता के लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेस पहले परिवारवाद से बाहर निकले।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-