Breaking News

काशीपुर: प्रतापपुर में तीन दिन से लापता युवक का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, लोगों में भारी आक्रोश, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (05 जुलाई 2023)

काशीपुर। घर से बुलाकर ले गये 36 वर्षीय युवक का संदिग्ध अवस्था में शव पाये जाने से सनसनी मच गई। परिजनों ने एक युवक का नाम लेते हुए उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर लोगों में काफी आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार प्रतापपुर में प्रदीप सिंह पुत्र भगत सिंह का शव आज सुबह संदिग्ध अवस्था में  प्रतापपुर मैन हाईवे गौशाला मोड़ के पास मिला। युवक का शव मिलने से वहां भारी हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों के अनुसार वह बीते तीन दिनों से लापता था। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई थी। मृतक की चाची गीता देवी ने बताया कि जिस युवक से प्रदीप का पहले भी विवाद हुआ था वही उसे बुलाकर ले गया था। लेकिन पुलिस को बताने के बावजूद उसकी सूचना गुमशुदगी में दर्ज करने को कहा गया। परिजनों का साफ तौर पर कहना है कि उसकी हत्या की गई है। शव मिलने की सूचना लोगों द्वारा प्रतापपुर चौकी पुलिस  दी गई। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक 3 भाई है  दो भाईयों का विवाह हो चुका है जबकि मृतक अविवाहित था। तीन जुलाई को वह एक युवक के साथ रात के आठ बजे गया था और तब से वापस नहीं आया। मृतक की चाची ने कहा कि जिस युवक के साथ वह गया था उस पर मृतक का कर्ज भी था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-