Breaking News

काशीपुर:एस सी गुड़िया आईएमटी के के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रर्दशन

@शब्द दूत ब्यूरो (04 जुलाई 2023)

काशीपुर  । बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रत्येक पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम शानदार आ रहे हैं विगत दिवस आए बी कॉम (ऑनर्स) पंचम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रर्दशन किया है।

संस्थान के यूजी विभाग की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि उक्त सेमेस्टर में कु. इशिका रानी ने सर्वाधिक 71.00 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वही कु.शीतल राठौर ने 70.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान पर रही । जबकि कु अंशिका प्रजापति 69. 4 प्रतिशत एवं ऋतिक अग्रवाल 69.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। अन्य विद्यार्थियो का प्रदर्शन भी श्रेष्ठ रहा है।

यहां बताते चलें कि संस्थान के विद्यार्थी लगातार अपनी-अपनी कक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं । विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय गुरुजनों को दिया ।

छात्र छात्राओं की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ,एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉक्टर नीरज आत्रेय, संस्थान के निदेशक डॉ केवल कुमार, निदेशक प्रशासन पवन कुमार बक्शी, प्राचार्य यूजी डॉक्टर निमिषा अग्रवाल, प्राचार्य( लॉ) डॉक्टर आरएन सिंह सहित समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

“स्कूल नहीं, सोच बदलना है जरूरी” — उर्वशी दत्त बाली ने अभिभावकों से की अपील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। समाजसेवी एवं डी बाली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-