Breaking News

कांग्रेस का मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर आरोप, कहा-मंत्री पर अपने ही विभाग का कर बकाया

@शब्द दूत ब्यूरो (03 जुलाई, 2023)

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एक बार फिर आरोपों के घेरे में हैं। इस बार धामी के मंत्री पर हाउस टैक्स ना भरने का आरोप है। कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने आरोप लगाया है कि ऋषिकेश विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल और शहरी विकास मंत्री पर वर्षों से उनके विभाग का ही कर बकाया है।

उन्होंने कहा कि कुछ साल पूर्व तक मंत्री का घर भूतल तक ही निर्मित था परन्तु लगभग दो साल पूर्व इसमें बिना नक़्शा पास करवाये प्रथम तल पर कमरे बनाये गये और ये कमरे भी नगर निगम के अभिलेखों में दर्ज नहीं करवाए गये ।इनकी पत्नी के ऊपर नगर निगम का भवन कर वर्ष 2019 तक का बकाया रूपये 32505 है जोकि इनके द्वारा कई वर्षों से जमा ही नहीं करवाया गया ।

रमोला ने बताया कि जब नगर निगम बना तो वर्ष 2019 में नगर निगम द्वारा भवन व दुकान स्वामियों को हाउसिंग व व्यवसायिक स्वकर प्रणाली के तहत बुकलेट भरने को दी गई जिसमें अपनी सम्पत्ति का विवरण मय निर्माण के साथ दिया जाना होता है परन्तु इनके द्वारा आज तक वह भी नहीं दिया गया जोकि अपने आप में आश्चर्यजनक है।

उन्होनें कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल जिस विभाग के मंत्री हैं उसी विभाग की बकायेदार इनकी पत्नी है। रमोला ने कहा जब प्रदेश के वित्त मंत्री के परिवार के लोग बकायेदार हों तो ये सरकार जनता को क्या संदेश देने का काम करेगी। रमोला ने धामी सरकार से मांग की है कि मंत्री समय पर पैसा जमा नहीं करवाते तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-