@शब्द दूत ब्यूरो (02 जुलाई 2023)
काशीपुर। संघर्ष न्याय एवम् सम्मान के लिए पूर्व सैनानी एकता समिति (रजि.) द्वारा आज उपजिलाधिकारी कार्यालय पर एक दिन का अनशन किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सैनिकों यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के विरूद्ध नही बल्कि सिस्टम में हमारे लिए सम्मान की स्थापना के लिए है। यह संघर्ष मौजूदा सिस्टम व सरकारों को यह बताने के लिए है कि हम भी माँ भारती के ही सुपुत्र है तथा हमारे त्याग / बलिदान / खून को कम न आँके।यह संघर्ष यह बताने के लिए भी है कि हमारे से संबन्धित फैसले लेते समय हमसे ही विमर्श हो।
एक दिवसीय भूख हड़ताल में फैडरेशन ऑफ वेटरन एसोसिएशन (FVA), जोकि देशभर के पूर्व सैनिकों (जे. सी. ओ./ जवान/ एच. सी. ओ.) के आह्वान पर सरकार को अपनी एकता तथा संख्या बल का अहसास कराने के लिए किया गया है। काशीपुर में भी पूर्व सैनिक अपनी संगठित आवाज को प्रभावशाली तरीके से सरकार तक पहुंचाने के लिए भारी संख्या में पूर्व सैनानी 20 फरवरी 23 से जन्तर मन्तर पर चल रहे घरने को सभी पूर्व सैनिकों के सहयोग से आगे बढा रही है।ने ही एक दिवसीय भूख हङताल का आवाहन किया है।यह भूख हङताल देशभर में जिला स्तर पर की जा रही है।
इस अवसर पर कार्यकारिणी के कैप्टन मानसिंह, कैप्टन आनन्द सिंह, कैप्टन के एस खाती, सुबे मेजर त्रिलोक सिंह नेगी, सुबे मेजर अरबिन्द सिंह, हवलदार मोहन सिंह, हवलदार विनोद सिंह नेगी,ना. सु. (रि)जगदीश चन्द्र बौड़ाई,सचिव पूर्व सैनानी एकता समिति के लोग उपस्थित रहे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal