*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*०२ जुलाई २०२३*
सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
मास – आषाढ़।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – रविवार।
ऋतु – ग्रीष्म।
तिथि – चतुर्दशी रात्रि – ०७:०६ मि. तक उपरांत पूर्णिमा।
नक्षत्र – ज्येष्ठा दिन – १२:२६ मि. तक उपरांत मूल |
योग – शुक्ल रात्रि – ०७:३५ मि. तक उपरांत ब्रह्म |
पंचक – नहीं है।
भद्रा – पाताल की रात्रि – ०७:०६ मि. से है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – ज्येष्ठा का दिन – १२:२६ मि. तक उपरांत मूल का है।
चंद्र राशि – वृश्चिक दिन – ०७:२२ मि. तक उपरांत धनु।
सूर्य राशि – मिथुन।
सूर्य नक्षत्र – आर्द्रा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०४:३१ मि. से ०६:०१ मि. तक।
सूर्योदय – ०५:१७ मि.।
सूर्यास्त – ०६:५१ मि.।
व्रत – पूर्णिमा,अम्बिका,कोकिला।
पर्व – श्रीशिव शयनोत्सव |
*आज विशेष -* *व्रत की पूर्णिमा,श्रीशिव शयन चतुर्दशी श्रीशिव शयनोत्सव प्रदोष काल में तथा श्रीशिव पवित्र आरोपण,श्रीअम्बिका व्रत,श्रीहरि पूजा,कोकिला व्रत एवं कोकिला (कोयल) रूपी श्रीशिव का पूजन,नक्त भोजन (एक समय) भोजन व्रत आरंभ,चौमासी चौदस (जैन), भद्रा पाताल की रात्रि – ०७:०६ मि. से,सर्वार्थ सिद्धि योग दिन – १२:२६ मि. से,रवियोग दिन – १२:२६ मि. तक |*
*कल विशेष -* *श्री गुरु पूर्णिमा,व्यास पूर्णिमा,स्नान दान आदि की आषाढ़ी पूर्णिमा,श्री कोकिला पूर्णिमा,अपने गुरु एवं व्यास तथा माता पिता एवं पुरोहित का पूजन,मन्वादि पूर्णिमा,बौद्ध मत चक्र प्रवर्तन दिवस (सारनाथ व काशी),कर्णघंटा (काशी) व कनखल (हरिद्वार) में स्नान,फूल बंगला महोत्सव समाप्त (वृन्दावन),भद्रा पाताल की दिन – ०६:१० मि. तक |*
मेष राशि – आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।कर्ज संबंधी मामले आसानी से निपटेंगे।आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।व्यापार के विस्तार के लिए प्रयास अधिक करने पड़ेंगे।परिजनों का साथ मिलेगा।
वृष राशि – आज कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है।सुसंगति से हर्ष होगा।खान-पान का ध्यान रखें।अधिकारी सहयोग करेंगे।पारिवारिक चिंता रह सकती है।कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे।नौकरी में बदलाव संभव है।
मिथुन राशि – आज पराक्रम व सुख-समृद्धि बढऩे से अनेक रुके काम पूरे होंगे।कार्य विस्तार होगा।प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे।भाइयों से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है।अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है,सतर्क रहें।
कर्क राशि – आज सहयोग व अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा तथा उन्नति करेंगे।व्यापार-व्यवसाय अच्छा एवं उन्नत रहेगा।बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा।प्रेम-प्रसंग से दूर ही रहे, तो अच्छा होगा।मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
सिंह राशि – आज शीघ्रता नहीं करें।जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे।आर्थिक कष्ट रहेगा।संतान की उन्नति में बाधा आ सकती है।मित्रों का साथ मिलेगा।
कन्या राशि – आज बुरी आदतों को हावी न होने दें।सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती हैं।पारिवारिक क्लेश होगा।व्यापार,नौकरी की चिंता रहेगी।भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी।
तुला राशि – आज आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से रुतबा बढ़ेगा।व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं।कोई बड़े लाभ की उम्मीद है।पुराने निवेश से लाभ हो सकता है।पारिवारिक क्लेश रहेगा।
वृश्चिक राशि – आज सभी काम सिद्ध होंगे।व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी।आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे।कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।मित्रों का साथ मिलेगा।उन्नति के अवसर है।
धनु राशि – आज क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।भाइयों से विवाद हो सकता है।रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं।जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी।आर्थिक संकट दूर होगा स्वास्थ में सुधार होगा।
मकर राशि – आज आत्मविश्वास से कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं।व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी।स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी।भवन भूमि के मामले यथावत रहेंगे।
कुंभ राशि – आज आपके गुणों एवं योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती है।नौकरी में प्रलोभन में नहीं रहें।धार्मिक रुचि बढ़ेगी।यात्रा सुखमय रहेगी।विवाह बाधा दूर होगी।आर्थिक लाभ हो सकता है।
मीन राशि – आज धनकोष में वृद्धि होगी।अपने कार्य के प्रति गंभीर निर्णय लें।आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं।मन में कई दुविधाएं चल रही है।आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871