Breaking News

लायंस क्लब काशीपुर सिटी के अध्यक्ष एवं जोन चेयरपर्सन सुरेश शर्मा को भी बेस्ट प्रेसीडेंट एवं जोन चेयरपर्सन का मिला अवॉर्ड

@शब्द दूत ब्यूरो (28 जून 2023)

काशीपुर। लायंस इंटरनैशनल डिस्ट्रीक्ट 321B I के डिस्ट्रीक्ट गवर्नर बी एन चौधरी ने आज सांय होटल अनन्या में लायंस क्लब काशीपुर सिटी के अध्यक्ष सुरेश शर्मा को वर्ष 2022-23 सत्र का बेस्ट प्रेसीडेंट एवं बेस्ट चेयरपर्सन अवॉर्ड देकर सम्मानित किया है। इसके अलावा लायंस क्लब काशीपुर सिटी को बेस्ट क्लब, एवं पर्यावरण एवं हंगर रिलीफ की ज्यादा से ज्यादा एक्टिविटीज करने पर भी लायंस क्लब काशीपुर सिटी कोअवॉर्ड देकर सम्मानित किया है।

डिस्ट्रीक्ट गवर्नर बी एन चौधरी ने इस मौके पर कहां कि लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने इस वर्ष समाज से जुड़ी दर्जनों एक्टिविटीज कर लायंस क्लब काशीपुर सिटी के साथ साथ डिस्ट्रीक्ट 321B Iका भी नाम रोशन किया है । मैं इसके लिए क्लब के अध्यक्ष सुरेश शर्मा एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं। डिस्ट्रीक्ट गवर्नर बी एन चौधरी ने कहा कि इस वर्ष लायंस क्लब काशीपुर सिटी को डिस्ट्रीक्ट में पांच अवॉर्ड दिए गए है। लायंस क्लब काशीपुर सिटी के अध्यक्ष एवं जोन चेयरपर्सन सुरेश शर्मा ने लायंस क्लब काशीपुर सिटी को पांच अवॉर्ड दिए जाने पर डिस्ट्रीक्ट गवर्नर बी एन चौधरी जी का विशेष आभार जताया ।अध्यक्ष सुरेश शर्मा एवं सचिव हरिओम तोमर द्वारा उन्हें बुके देकर उनका स्वागत किया गया।

इस मौके पर लायंस क्लब के वाइस डिस्ट्रीक्ट गवर्नर Dr आर सी मिश्रा, मेंबरशिप चेयरपर्सन स्वतंत्र मेहरोत्रा, सचिव हरिओम तोमर आदि मौजूद थे

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-