Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन , जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*२४ जून २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
मास – आषाढ़।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शनिवार।
ऋतु – ग्रीष्म।
तिथि – षष्ठी सायं – ०६:५७ मि. तक उपरांत सप्तमी।
नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी समस्त (पूरे दिन रात) |
योग – सिद्धि रात्रि – ०३:४९ मि. तक उपरांत व्यतिपात |
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – सिंह।
सूर्य राशि – मिथुन।
सूर्य नक्षत्र – आर्द्रा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – ०९:०१ मि. से १०:३१ मि. तक।
सूर्योदय – ०५:१७ मि.।
सूर्यास्त – ०६:५१ मि.।
व्रत – गुप्त नवरात्र।
पर्व – गुप्त नवरात्र |

आज विशेष

श्री स्कन्द षष्ठी व्रत,कार्तिकेय पूजन,कुमार एवं कुमारी षष्ठी,कर्दम षष्ठी एवं मनसा पूजा (बंगाल),रवियोग पूरे दिन रात,अमृत योग सायं – ०६:५५ मि. तक।

कल विशेष

भानु सप्तमी पर्व स्नान दान आदि में सूर्यग्रहण के समान फलदायी,विवस्वान व्रत सप्तमी एवं सूर्यपूजा,शीतला सप्तमी व्रत,भद्रा पाताल की रात्रि – ०८:३५ मि. तक,शुभ अशुभ तीन गुना अधिक फलदायी त्रिपुष्कर योग एवं जययोग दिन – ०७:३७ मि. से रात्रि – ०८:३५ मि. तक,सर्वार्थ सिद्धियोग दिन – ०७:३७ मि. से,रवियोग दिन – ०७:३७ मि. तक।

राशिफल

मेषराशि – आज आप अपनी मानसिकता बदलें स्थिति अनुकूल होगी। पारिवारिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। कार्य में मेहनत के बावजूद आप को सफलता न मिलने से तनाव रहेगा।

वृष राशि – आज का दिन मंगलकारी रहेगा। नए नियमों का पालन करेंगे। श्रेष्ठजनों से भेंट होगी। नई योजनाओं से लाभ होगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। संतान सुख मिलेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। कर्ज से मुक्त होने में समय लगेगा।

मिथुन राशि – आज आप परिवार के प्रति समर्पित रहें। श्रेष्ठ जनों के सलाह को मानें। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होने के आसार हैं। महत्वपूर्ण कामों से लाभ के योग हैं।

कर्क राशि – आज कार्यस्थल पर आप के द्वारा किये कार्यों से सहकर्मियों को ईर्ष्या होगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। परिवार में उत्तरदायित्व की पूर्ति कर पाएंगे।

सिंह राशि – आज आप अधिक बोलने से बचें। अपने विचारों पर संयम रखें। संपत्ति के क्रय विक्रय से लाभ होगा। नौकरी करने वालों से अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेगा। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

कन्या राशि – आज परिवार में मनमुटाव हो सकता है।अपनों से दुरिया खत्म करें। कार्यक्षमता में कमी आएगी। पेट सम्बंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। पूछ परख बढ़ेगी।

तुला राशि – आज अपने स्वभाव से नम्र और सहज बनें रहें। नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे है। विरोधी आपकी छवि खराब करेंगे। परिवार के सदस्यों की प्रगति होगी। वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

वृश्चिक राशि – आज आप की महत्वता लोगों को पता चलेगी। यश,सफलता मिलेगी। निर्माण कार्य में रुके काम पूरे होने के योग हैं। परिवार में किसी चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

धनु राशि – आज कारोबार में विश्वासप्रद वातावरण रहेगा। नौकरी में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में कार्य की प्रशंसा होगी। किसी सरकारी कार्य के न होने से व्याकुल रहेंगे। श्रेष्ठ का मार्गदर्शन मिलेगा।

मकर राशि – आज आपके महत्व को स्वीकार किया जाएगा। सुखद एवं सफल यात्रा के योग बनेंगे। योग्यता, अनुभवों का लाभ मिलेगा। परिवार में समस्या रह सकती है।

कुंभ राशि – आज नौकरी के लिए बेहतर प्रस्ताव आयेंगे। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। सुख साधनों में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि होगी।

मीन राशि – आज आप की अपनी जिद के कारण आप अपना नुकसान कर बैठेंगे। परिवारी जनों से अनबन हो सकती है। पारिवारिक चिंता से मन खिन्न रहेगा। अधिक खर्च न करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। प्रेम-प्रसंग के चलते मन प्रसन्न रहेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पालतू कुत्ते ने एसडीएम को काटा, छुट्टी की अर्जी में हस्ताक्षर की जगह लगाया अंगूठा; वायरल हुआ पत्र

🔊 Listen to this जिलाधिकारी ने उनका अवकाश स्वीकृत कर दिया है और उनके स्थान …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-