Breaking News

काशीपुर द फ्लाईओवर स्टोरी पार्ट -2: रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों पर टिका अब समय पर पूरा होने का दारोमदार,आज हुआ निरीक्षण, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2023)

काशीपुर। शहर के नागरिकों की सुविधा के लिए बन रहे फ्लाईओवर को लेकर आज हर नागरिक के मन में यह सवाल है कि आखिर कब पूरा होगा इसका निर्माण? यहां तक कि अब जनप्रतिनिधि भी फ्लाईओवर निर्माण में देरी से आजिज आ चुके हैं। पिछले दिनों पूर्व भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा व अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीपक बिल्डर्स के साथ एक ओपन बैठक कर निर्माण पूरा होने की तारीख मांगी थी। लेकिन दीपक बिल्डर्स के प्रतिनिधि अजय शर्मा ने अपनी तरफ से कोई तारीख नहीं दी अलबत्ता राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता से पूर्व विधायक की फोन पर वार्ता करा दी और अधिशासी अभियंता ने दो माह यानि 20 अगस्त तक की तारीख तक काम पूरा होने का भरोसा दिलाया।

अब आज एक बार फिर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर अपनी टीम के साथ फ्लाईओवर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने फ्लाईओवर का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों को अपनी ओर से कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि बाद में आपको पता चल जायेगा। हम अपने विभाग के पीआरओ को बता देंगे और आप उनसे जानकारी ले सकते हैं। अभी हम कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।

उधर दीपक बिल्डर्स की ओर वहां जे एस मठारू और अजय शर्मा मौजूद रहे। अजय शर्मा ने बताया कि स्थानीय रेलवे अधिकारियों का उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। हालांकि बरेली और गोरखपुर के रेल अधिकारियों के पास काम ज्यादा होने की वजह से यहां के कुछ काम समय पर नहीं हो पा रहे हैं।

बहरहाल रेलवे व एन एच के अधिकारियों का समन्वय अगर ठीक रहा तो फ्लाईओवर का निर्माण जल्द हो सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर : “ओरा डिजाइनर बुटीक” का शुभारंभ , कृषि मंत्री गणेश जोशी व महापौर दीपक बाली ने काटा रिबन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) काशीपुर। आज काशीपुर में स्टेडियम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-