@शब्द दूत ब्यूरो (21 जून, 2023)
महाजनसंपर्क अभियान के अंतिम चरण में भाजपा का घर-घर संपर्क कार्यक्रम शुरू हो गया है। पार्टी ने लोकसभा स्तर पर रैलियों की घोषणा भी कर दी है। 27 जून से हर विधानसभा में जनसभा होगी, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार वर्चुअल बैठक में अंतिम चरण के कार्यक्रमों के संबंध में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, जिला सह प्रभारियों सभीं मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए।
लोकसभा क्षेत्र स्तर पर होने वाली जनसभाओं का आगाज टिहरी से होगा। 27 जून को टिहरी में जनसभा होगी। पौड़ी क्षेत्र की रैली 28 जून को सुबह 11 बजे गोचर में, हरिद्वार की 28 जून को अपराहन 4 बजे रुड़की में, अल्मोड़ा की रैली 30 जून को सुबह 11 बजे बागेश्वर में, नैनीताल क्षेत्र की रैली 30 जून को 11 बजे बाजपुर विधानसभा के करहनी में होगी। इन जनसभाओं में अभी केंद्रीय नेताओं के नाम तय होने हैं।
घर-घर संपर्क अभियान के तहत भाजपा सभी 270 मंडलों के बूथों पर प्रचार सामग्री लेकर प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का प्रयास करेगी। केवल उपलब्धियों से जुड़ी प्रचार सामग्री का वितरण करना है। साथ ही अपनी फोटो, वीडियो सरल व नमो एप पर अपलोड करने के अतिरिक्त अभियान के मिस्ड कॉल नंबर पर परिवार के सभी सदस्यों से मिस्ड कॉल भी करवानी है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal