*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*२१ जून २०२३*
सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
मास – आषाढ़।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – बुधवार।
ऋतु – ग्रीष्म।
तिथि – तृतीया दिन – ०१:०२ मि. तक उपरांत चतुर्थी।
नक्षत्र – पुष्य रात्रि – १२:०१ मि. तक उपरांत श्लेषा |
योग – व्याघात रात्रि – ०२:०१ मि. तक उपरांत हर्षण |
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की रात्रि – ०२:०२ मि. से है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – श्लेषा का रात्रि – १२:०१ मि. से है।
चंद्र राशि – कर्क।
सूर्य राशि – मिथुन।
सूर्य नक्षत्र – मृगशिरा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १२:०१ मि. से ०१:३१ मि. तक।
सूर्योदय – ०५:१७ मि.।
सूर्यास्त – ०६:५१ मि.।
व्रत – गुप्त नवरात्र।
पर्व – गुप्त नवरात्र |
आज विशेष
विश्व योग दिवस,भद्रा स्वर्ग की रात्रि – ०२:०२ मि. से,दोषसंघ विनाशक रवियोग रात्रि – १२:०१ मि. तक।
कल विशेष
वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत,आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश रात्रि – ०१:३१ मि. से,राष्ट्रीय आषाढ़ मास आरंभ,यायी जययोग दिन – ०३:०१ मि. से रात्रि – ०२:३८ मि. तक,सिद्धयोग दिन – ०३:०१ मि. से,भद्रा स्वर्ग की दिन – ०३:०१ मि. तक।
राशिफल
मेषराशि – आज दिन अच्छा है मन प्रसन्न रहेगा।व्यापार-नौकरी में लाभ होगा।परिजनों की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे।यश,कीर्ति में वृद्धि होगी।
वृष राशि – आज दिन सामान्य है,धार्मिक यात्रा संभव है।संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकता है।शत्रुओं से सतर्क रहे।निवेश शुभ रहेगा |
मिथुन राशि – आज दिन ठीक नहीं है परिजन आपके कार्यों से नाखुश होंगे। सायंकाल तक कोई महत्वपूर्ण कार्य होने से मन में उत्साह बढेगा।कानूनी विवाद संभव है।
कर्क राशि – आज दिन ठीक है दिनचर्या में बदलाव होगा।भागीदारी में लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है।व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा।नवीन योजनाओं में निवेश संभव है।
सिंह राशि – आज व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा।परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी।जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है।परोपकार में रुचि बढ़ेगी।
कन्या राशि – आज दिन मध्यम फलकारक है।संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा।किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी।लापरवाही से काम न करें।वाहन सुख संभव है।
तुला राशि – आज कार्यों में सफलता मिलने का योग है।आलस्य एवं छोटी सोच को त्यागें।व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।किए गए कार्य सफल होंगे।पारिवारिक कष्ट और समस्याओं का अंत संभव है।आय से अधिक व्यय न करें।
वृश्चिक राशि – आज आकस्मिक लाभ संभव है।प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी।परिश्रम से स्वयं के कार्यों में शुभ परिणाम मिलने की उमीद है।मुकदमे में विजय मिलेगी।
धनु राशि – आज दिन शुभ है,पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी।कार्य में नवीनता का योग है।संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा।व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।
मकर राशि – आज दिन ठीक है,मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी।दूसरों के झंझटों में न पड़ें,कोई विशेष कार्य सिद्धि होगा।
कुम्भ राशि – आज दिन ठीक है,बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें,अच्छे कार्यो के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं।विरोधियों से सावधान रहें।
मीन राशि – आज दिन ठीक नहीं है,आलस्य से बचकर रहें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं।कार्यों में रुकावट आ सकती है।कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871