Breaking News

बिग ब्रेकिंग:ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, मृतकों में एक महिला, गांव में तनाव, पुलिस बल मौके पर पहुंचा

तिहरे हत्याकांड से गांव में तनाव का माहौल है।

@शब्द दूत ब्यूरो (19 जून 2023)

मैनपुरी। रास्ते के विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना करहल के नगला अतिराम गांव की है। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। इस हत्याकांड के बाद वहां तनाव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार गांव नगला अतिराम निवासी कायम सिंह और सोबरन सिंह एक ही परिवार के हैं। दोनों के घर आसपास हैं। दोनों के बीच घर से निकलने के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद को लेकर सोबरन ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इसमें कायम सिंह (50) उनके पिता रामेश्वर सिंह (75) और ममता पत्नी वीकेश (27) की मौके पर ही मौत हो गई।

इस तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलने पर  एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया।

इस मामले में गोली लगने से परिवार की एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया है। तिहरे हत्याकांड के बाद गांव में तनाव के हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-